राँची: झारखण्ड, मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
राँची और आसपास के इलाकों में 3 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार बारिश हो सकती है।
4 और 5 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान राँची में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
राँची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार और जमशेदपुर जैसे जिलों में बादल मेहरबान रहेंगे, और हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर विसर्जित कीं ! झारखंड...












