धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्थित अमर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की . राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज धनबाद स्थित भारतीय पुलिस सेवा के वीर अधिकारी अमर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि रणधीर वर्मा जी ने बैंक ऑफ इंडिया, हीरापुर शाखा डकैती को विफल करते हुए अपने कर्तव्य और देशप्रेम का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। रणधीर प्रसाद वर्मा जी ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा के लिए जो बलिदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम किसी भी परिस्थिति में सर्वोपरि है। शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा जी की वीरता और बलिदान धनबाद ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी पत्नी प्रो. रीता वर्मा ने भी समाज सेवा के माध्यम से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने लोकसभा में अपने दायित्वों का निर्वहन किया है और आदरणीय अटल जी के मंत्रिपरिषद में साथ कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने हमेशा बलिदानियों को राष्ट्र का गौरव बताया है। सभी को शहीद रणधीर वर्मा जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद रणधीर वर्मा जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !
मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की मतदाताओं और BLOs से खास...












