रांची :झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलकूद हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा अपने जवानों के स्वास्थ्य और मनोबल को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन की सराहना की।
राज्यपाल महोदय ने गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के जवानों द्वारा राज्य की आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे अग्निशमन कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना आगलगी की घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड अग्निशमन विभाग को 150 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं, जिससे इस विभाग की तकनीकी दक्षता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। माननीय राज्यपाल ने विगत वर्ष माननीय राष्ट्रपति द्वारा ‘वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित अग्निशमन कर्मी को बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी के जवान राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रियाओं में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गृह रक्षकों के मानदेय में वृद्धि होने से उनके पारिवारिक जीवन और बच्चों की शिक्षा में सहायता मिल रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि गृह रक्षकों को ‘स्वास्थ्य बीमा’ की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।
राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने और एक-दूसरे के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’
रांची:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने हेमंत सोरेन सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस गठबंधन...












