Home » झारखंड में 4 नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति, राज्यपाल ने दी मंजूरी
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर श्री अनुज कुमार सिन्हा, श्री तनुज खत्री, श्री अमूल्य नीरज खलखो तथा श्री शिवपूजन पाठक की नियुक्ति के संबंध में राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विदित हो कि राज्यपाल महोदय द्वारा उक्त नियुक्तियाँ कुछ शर्तों के साथ अनुमोदित की गई हैं। उन्होंने राज्य सरकार को निदेश दिया है कि झारखण्ड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोग का कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में यदि कोई प्रक्रियागत त्रुटि पाई जाती है अथवा इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से संबंधित कोई प्रश्न उत्पन्न होता है, तो उसकी संपूर्ण जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।