रांची : झारखंड के मौसम का मिजाज थोड़ा बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। अगले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद अगले तीन दिनों तक पारा 02 से 03 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। 14 जनवरी 2025 को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने के बाद आसमान साफ हो जाएगा। 15 से 18 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान ने सुबह में कोहरे बनने के बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना है। इस दौरान रांची और आसपास का तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
जमशेदपुर: छात्रों पर झूठे मुकदमे और झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ BJP का महाप्रदर्शन, CBI जांच की मांग
छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस ले सरकार, JSSC-JPSC धांधली की हो CBI जांच: BJP का जमशेदपुर में महाप्रदर्शन जमशेदपुर:...











