Saturday, October 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और निर्णायक कदम !

मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और निर्णायक कदम !

झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in झारखंड, रांची, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और निर्णायक कदम !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

केंद्र सरकार पर बरसे झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, SC-ST योजनाओं के बजट में कटौती का लगाया गंभीर आरोप !

विजयादशमी 2026: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने राज्यवासियों को दी बधाई !

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बोकारो में कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, चाय-पकौड़े का लुत्फ उठाया !

रांची के मेन रोड में द्वारकाधीश मंदिर तर्ज पर बने पंडाल में भाजपा महामंत्री रमेश सिंह ने पवन साय को ओढ़ाई चुनरी !

आज झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी की दूरदर्शी सोच, सशक्त नेतृत्व और जनहितकारी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप रांची में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह निर्णय राज्य की स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
झारखंड राज्य को बने 25 वर्ष हो चुके हैं। इस लंबे कालखंड में राज्य में मेडिकल यूनिवर्सिटी की आवश्यकता महसूस की जाती रही, लेकिन पूर्ववर्ती भाजपा सरकार इस दिशा में ठोस पहल नहीं कर सकी। भवन तो बने, परंतु फैकल्टी, परीक्षा प्रणाली और सुचारू संचालन की ठोस व्यवस्था के अभाव में मेडिकल कॉलेजों का पूर्ण संचालन और डॉक्टरों की बहाली प्रभावित होती रही।
अब मेडिकल यूनिवर्सिटी के गठन से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनें दूर कर ली गई हैं। यूनिवर्सिटी के गठन के बाद मेडिकल कॉलेजों का पंजीकरण, फैकल्टी की नियुक्ति, परीक्षाओं का संचालन तथा अकादमिक नियंत्रण राज्य की अपनी मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से किया जाएगा। इससे बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की बहाली संभव होगी और मेडिकल कॉलेजों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा।
मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना से झारखंड में नए सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेज खुलने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे राज्य में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, स्वास्थ्य सेवाएँ सुदृढ़ होंगी और आम जनता को बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की दूरदर्शी नीति और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।
ब्रांबे में मेडिकल यूनिवर्सिटी, 6–7 महीनों में संचालन की तैयारी
स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के तहत झारखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी बोर्ड का गठन हो चुका है। यूनिवर्सिटी के अस्थायी संचालन हेतु रांची के ब्रांबे स्थित पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित पूर्व सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड परिसर का चयन किया गया है। यह परिसर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और विशाल क्षेत्रफल के कारण मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए सर्वथा उपयुक्त पाया गया है।
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री ललित मोहन शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों ने ब्रांबे स्थित परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत परिसर को मेडिकल यूनिवर्सिटी के संचालन के लिए उपयुक्त घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री होंगे।
मीडिया को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड गठन के बाद स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में यह अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि राज्य में मेडिकल यूनिवर्सिटी के अभाव में अब तक छात्रों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब यह कमी पूरी तरह दूर होगी।
डॉ. अंसारी ने जानकारी दी कि पहले रिनपास के समीप मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने की योजना थी, लेकिन कुछ कारणों से वह संभव नहीं हो सकी। इस विषय पर महामहिम राज्यपाल से भी चर्चा हो चुकी है और अगले 6–7 महीनों के भीतर मेडिकल यूनिवर्सिटी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को वे दिल्ली रवाना होंगे, जहां 104 देशों के विशेषज्ञ, डॉक्टर एवं सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भाग लेंगे। इस मंच पर रांची में एम्स की स्थापना की मांग भी मजबूती से रखी जाएगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल यूनिवर्सिटी से पूरे राज्य को व्यापक लाभ होगा। यहां नर्सिंग, पैरामेडिकल सहित कई नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे झारखंड के छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान में राज्य में 10 मेडिकल कॉलेज हैं, जो आने वाले समय में पीपीपी मॉडल और सरकारी प्रयासों से बढ़कर 20 तक हो सकते हैं। इन सभी कॉलेजों का शैक्षणिक और प्रशासनिक नियंत्रण मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र निर्माण, शोध एवं प्रशिक्षण का कार्य भी इसी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत होगा, जिससे झारखंड में मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को नया आयाम मिलेगा।
आने वाला समय झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा। राज्य स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा, निवेश बढ़ेगा और आधुनिक तकनीक से युक्त एक मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा व्यवस्था विकसित होगी। जनवरी के प्रथम सप्ताह में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के कर-कमलों से मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी जाएगी।

Tags: #A big and decisive# step in the field# of medical education .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !

by firstreport desk2
5 days ago
0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर विसर्जित कीं ! झारखंड...

हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’

हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने हेमंत सोरेन सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस गठबंधन...

झारखंड: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

झारखंड: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
6 days ago
0

नेमरा (रामगढ़):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी के निधन के बाद शोक व्यक्त करने...

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त  ED Action on Anup Majhi !

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त ED Action on Anup Majhi !

by firstreport desk2
1 week ago
0

अनूप माझी सिंडिकेट की ₹815 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, ED की जांच जारी ! रांची: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड...

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

by firstreport desk2
1 week ago
0

झारखंड के डॉक्टरों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता: CEA में संशोधन और सुरक्षा समेत 10 प्रमुख मांगों पर सरकार...

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

by firstreport desk2
1 week ago
0

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त: भाजपा प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    258 shares
    Share 103 Tweet 65
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    226 shares
    Share 90 Tweet 57
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    239 shares
    Share 96 Tweet 60
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    65 shares
    Share 26 Tweet 16

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !

October 23, 2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियां पूरी, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी !

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियां पूरी, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी !

October 23, 2026
झारखंड: SIR के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी के निर्देश, CEO के. रवि कुमार ने जिलावार समीक्षा की !

झारखंड: SIR के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी के निर्देश, CEO के. रवि कुमार ने जिलावार समीक्षा की !

October 22, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे झारखंड दौरे पर, प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां पूरी !

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे झारखंड दौरे पर, प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां पूरी !

October 22, 2026
केंद्र सरकार पर बरसे झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, SC-ST योजनाओं के बजट में कटौती का लगाया गंभीर आरोप !

केंद्र सरकार पर बरसे झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, SC-ST योजनाओं के बजट में कटौती का लगाया गंभीर आरोप !

October 22, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.