Tuesday, September 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » नदी सूखी, माने सभ्यता बर्बादःराजेंद्र सिंह !

नदी सूखी, माने सभ्यता बर्बादःराजेंद्र सिंह !

आईएसएम(आईआईटी) धनबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड, धनबाद
Reading Time: 1 min read
A A
0
नदी सूखी, माने सभ्यता बर्बादःराजेंद्र सिंह !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

झारखंड BJP का कांग्रेस-JMM पर हमला: प्रतुल शाहदेव बोले – ईसाई रैली में बेनकाब हुआ गठबंधन

संथाल परगना में जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को पत्र लिख उठाई डिटेंशन सेंटर की मांग

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

धनबाद : देश के जाने-माने पर्यावरणविद् और मैगसेसे पुरस्कार विजेता जलपुरुष प्रो. राजेंद्र सिंह ने कहा है कि जब भी कोई नदी सूखती है, तब-तब वहां की सभ्यता बर्बाद हो जाती है। अपराध भी बढ़ जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के दौर में नदी के आध्यात्मिक और प्राकृतिक स्वरूप को समझने की आवश्यकता है।
मिशनY: नदी की भूमि का अधिग्रहण विषय पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे और आखिरी दिन बतौर मुख्य वक्ता सिंह ने कहा कि तीसरा विश्वयुद्ध शायद जल की वजह से ही होगा। आज जो जल की बात करते हैं, प्रकृति को भगवान मानते हैं, उन्हें व्यवस्था द्रोही माना जाता है। आज लोकतंत्र कॉर्पोरेट और कांट्रैक्ट से चल रहा है। मिशनY नदी की ज़मीन की पहचान कर ग्रीन जोन, ब्लू जोन और रेड जोन में बांट ले। पहले सिर्फ़ दो राज्यों में सूखा पड़ता था। अब 17 राज्यों में सूखा पड़ता है। उन्होंने कहाः इसका मुख्य कारण है अनियमित वर्षा का पैटर्न। राजस्थान में अब भी सूखा होता और कहीं कहीं बाढ़ भी आता है। समस्या गंभीर है। ग्राउंडवाटर रिचार्ज की जबरदस्त कमी है।
जलपुरुष ने कहा कि टिकाऊ समाधान के लिए विज्ञान और तकनीकी को जोड़ना होगा। फसल के पैटर्न को वर्षा के पैटर्न से जोड़ने से किसानों को लाभ मिलेगा। पिछले साल अरावली की परिभाषा ही बदल दी गई थी। अगर वो अपने इरादों में कामयाब हो जाती तो दिल्ली अगले पंद्रह साल में ख़त्म हो जाती। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के कॉप 21 के पहले क्लाइमेट चेंज की परिभाषा में जल था ही नहीं। सिर्फ़ वायु था। बरसात के जल को इकट्ठा कर बांध बनाने से राजस्थान की जल समस्या की स्थिति में बदलाव आया। ऐसा करने से नदिया पुर्नजीवित होने लगी हैं। अब तक 23 नदियां जीवित की जा चुकी हैं। नादियों के प्रवाह का अधिकार भारत सरकार के पास है, लेकिन बारिश के पानी पर अधिकार राज्य सरकार के पास है।
विनोभा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और नॉर्मी रिसर्च फाउंडेशन के प्रो गुरदीप सिंह ने कहा की धनबाद में गर्मी में पानी की किल्लत हो जाती है। जाउंडिस, कॉलेरा के कई मामले धनबाद में सामने आते हैं। एनवायरनमेंट क्लीयरेंस लेने के बाद उद्योग ही प्रदूषण फैलाते हैं। राष्ट्रीय जल नीति विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए जल की उपलब्धता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देती है। धनबाद में 83.5 मिलियन गैलन प्रति दिन जल की आवश्यकता है जबकि आपूर्ति प्रति दिन 61 मिलियन गैलन की ही है। उन्होंने खनन से निकलने वाले जल को ट्रीट कर पानी का हार्डनेस कम करने का उदाहरण दिया।
संगोष्ठी में डा. अमित कुमार मिश्रा, डा. दीपक झा और शशि शेखर ने छोटे जलविभाजकों में भू-पुरातत्वीय गतिशीलता और प्राचीन सभ्यता विषय पर व्याख्यान दिया। छोटे जलक्षेत्रों में जल संसाधन प्रबंधन विषय पर आकाश कन्नूकर, प्रशांत कुमार और वैभव शरद ने अपने विचार रखे। छोटे जलक्षेत्रों में आर्द्रभूमि प्रबंधन थीम पर डा. राकेश रंजन, डा. प्रशांत, डा. नीतीश कुमार ने अपनी बात रखी। छोटे जलक्षेत्रों में जल की भेद्यता, अनुकूलनशीलता और संक्रमण थीम पर डा. संजीत पाल और डा. मेघा त्यागी ने अपने अपने विचार रखे। जलसंभर प्रबंधन के लिए आरएस और जीआईएस के प्रयोग थीम पर डा. कुमार गौरव, डा. मेरी विश्वास, डा. अमित भट्टाचार्य, डा. राकेश रंजन, डा. दीपक सिंह, डा. शुभानिता चक्रवर्ती और ख़ान मुज्जीबुर्रहमान ने अपने अपने विचार रखे।
दो दिवसीय संगोष्ठी में आईआईटी (आईएसएम), युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, आईआईटी रूड़की, आईआईटी खड़गपुर, सीयूएसबी, सीयूजे, सिम्फर, नीरी, आईआईटी बॉम्बे, आईएफपी रांची, सीजीडब्ल्यूबी, सीएसआईआर, झारखंड सरकार का वन विभाग, एनडीआरसी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, आईसीएफईआर समेत कई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। धन्यवाद ज्ञापन मिशन Y के संयोजक प्रोफेसर अंशुमाली ने किया।
आज के कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय, पद्मश्री आर के सिन्हा, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, अरुण राय, उदय सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, धर्मजीत चौधरी, प्रमोद कुमार, अपर्णा, अपूर्वा, राहुल पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे.

Tags: #River drying up #means civilization #is ruined# Rajendra Singh .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

by firstreport desk2
20 hours ago
0

राहुल गांधी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश: केशव महतो कमलेश ! रांची : लोकसभा में विपक्ष...

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल को...

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

by firstreport desk2
21 hours ago
0

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69 वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार: 'कम खर्च, समुचित इलाज...

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

by firstreport desk2
21 hours ago
0

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 व H3N2) को लेकर अलर्ट: अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड, हेल्पलाइन 104 जारी ! रांची...

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

by firstreport desk2
2 days ago
0

JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे गंभीर सवाल, वर्षों से कटौती के बावजूद निकासी बंद: अजय राय ने CMD...

बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस और मिशनरी पर हमला,झारखंड में आदिवासियों के साथ हुआ छल, बदलती डेमोग्राफी पर सरकार चुप !

बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस और मिशनरी पर हमला,झारखंड में आदिवासियों के साथ हुआ छल, बदलती डेमोग्राफी पर सरकार चुप !

by firstreport desk2
2 days ago
0

कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ हमेशा किया छल, मिशनरियों ने निभाई सहयोगी की भूमिका: बाबूलाल मरांडी ! रांची: झारखंड विधानसभा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    191 shares
    Share 76 Tweet 48
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    175 shares
    Share 70 Tweet 44

अभी अभी

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

September 1, 2026
बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

September 1, 2026
डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

September 1, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक  भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

September 1, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.