धनबाद :शहर के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (TRW) में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसा आसमानी बिजली गिरने के कारण हुआ।
आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। घना काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास की कॉलोनियों, खासकर बिजली कॉलोनी में अफरातफरी मच गई।
वर्कशॉप में रखे ट्रांसफॉर्मर और तेल के कारण आग तेजी से भड़क उठी। तेज बारिश के बावजूद आग की लपटों में कमी नहीं आ रही थी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। बीसीसीएल और अग्निशमन विभाग की कुल 7 फायर ब्रिगेड गाड़ियां ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वर्कशॉप और ट्रांसफॉर्मरों को भारी नुकसान पहुंचा है।
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !
मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की मतदाताओं और BLOs से खास...












