Thursday, October 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » आस्था के महापर्व महाकुम्भ-2025 के पहले स्नान पर उमड़ा अपार जनसैलाब !

आस्था के महापर्व महाकुम्भ-2025 के पहले स्नान पर उमड़ा अपार जनसैलाब !

देश-प्रदेश समेत विदेश के श्रद्धालुओं का भी प्रयागराज में दिखा अपार जनसमूह !

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 years ago
in उत्तरप्रदेश, धर्म, यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
आस्था के महापर्व महाकुम्भ-2025 के पहले स्नान पर उमड़ा अपार जनसैलाब !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज :महाकुम्भ-2025 का आगाज 144 वर्षों की प्रतीक्षा, अनन्य आस्था, अगाध भक्ति, हर्ष-उमंग और भावनाओं के उमड़ते ज्वार को साक्षात्कार करने सरीखा अनुभव बन गया। न केवल देश-प्रदेश बल्कि विदेशों से आए लाखों श्रद्धालुओं के जप-तप और पुण्य-मोक्ष का मार्ग बनने के साथ ही, एकता के सूत्र में बांधने वाला एक ऐसा माध्यम बन गया जिसकी तुलना किसी अन्य घटना से होना असंभव है। मानवता के इस अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का साक्षी बनने, अपने जन्मों के पुण्यों को साकार करने और मानव सभ्यता के इस सबसे बड़े विलक्षण क्षण का साक्षी पहले ही दिन बनने की होड़ तीर्थराज प्रयागराज के संगम नोज समेत सभी स्थायी व अस्थायी घाटों पर दिखी। यहां भाव विह्वल श्रद्धालु भीगी पलकों से इस सुखद क्षण का साक्षात्कार करते हुए अपनी पूजा व अर्चन विधि से भक्ति में रमने के साथ ही एकता के संगम में सराबोर होते दिखे।

पहले ही दिन रिकॉर्ड भीड़ के मिले संकेत
पौष पूर्णिमा के अवसर पर महाकुम्भ-2025 के प्रारंभ होने और पहले स्नान के अवसर पर ही पूरी दुनिया से महाकुम्भनगर स्थित मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। ये श्रद्धालु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तैयारियों से बेहद संतुष्ट दिखे और महाकुम्भ पर्व को लेकर की गई सुव्यवस्थित व्यवस्था को देखकर मुक्त कंठ से डबल इंजन की सरकार की तारीफ करते दिखे। स्नान के दो दिन पूर्व ही लाखों की तादात में श्रद्धालुओं ने स्नान किया और पहले दिन श्रद्धालुओं का अपार उत्साह-उमंग दर्शाता है कि आगे आने वाले 45 दिनों में महाकुम्भ-2025 में उत्तर प्रदेश सरकार के अनुमान से भी ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ सकती है।

कल्पवासियों ने स्नान कर कल्पवास के नियमों का लिया संकल्प
पौष पूर्णिमा के अवसर पर कल्पवासी संगम में स्नान कर कल्पवास के कठिन नियमों का महाकुम्भ अवधि के दौरान पालन करते हुए पुण्य प्राप्ति, सद्गति, मोक्ष प्राप्ति और सकल विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। स्वयं व अपने परिजनों के कल्याण के साथ ही सकल विश्व के कल्याण के लिए भी कल्पवासी प्रार्थना करते हैं। महाकुम्भ के प्रारंभ होने के साथ ही सोमवार होने के कारण महादेव की उपासना के विशेष संयोग ने इस क्षण को और भी दुर्लभ बना दिया और महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सभी घाटों पर श्रद्धालु महादेव की उपासना में पवित्र जलधारा में डुबकी लगाकर संकल्प लेते दिखे। हर-हर महादेव, जय श्रीराम और जय बजरंग बली की जैसे नारों से रह-रहकर संगम नोज समेत सभी घाट दिनभर गुंजायमान होते रहे। वहीं, साधारण गृहस्त श्रद्धालुओं में भी स्नान को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन प्रयागराज व आसपास के इलाकों समेत बिहार, हरियाणा, बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश जैसे प्रांतों की भारी भीड़ संगम समेत तीर्थराज प्रयागराज के विभिन्न घाटों पर देखने को मिली।

ये भीपढ़िये

रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

वाराणसी में UP ATS का बड़ा एक्शन: 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर

पटना में गंगा आरती में शामिल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

विदेशी श्रद्धालु भी हुए महाकुम्भ के मुरीद
संगम घाट पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिला। साउथ कोरिया से आए यू-ट्यूबर दल महाकुम्भ के विभिन्न शॉट्स को अपने कैमरे से कैप्चर करते दिखे तो जापान से आए पर्यटक महाकुम्भ में अपार जनसैलाब को देखकर स्थानीय गाइडों से जानकारी लेते दिखे। रूस-अमेरिका समेत यूरोप के विभिन्न देशों से आए सनातनी श्रद्धालुओं ने सोमवार को आस्था और एकता के इस महापर्व का साक्षात्कार करने के साथ ही पुण्य की डुबकी भी लगाई। स्पेन से आई क्रिस्टीना भी इन्हीं में से एक थीं जिन्होंने महाकुम्भ की भव्यता को देखकर मुक्त कंठ से इस अद्भुत क्षण की प्रशंसा की। गौरतलब यह है कि महाकुम्भ में इस वर्ष जिस प्रकार की भीड़ उमड़ने का अंदाजा लगाया जा रहा है वह दुनिया के विभिन्न देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। ऐसे में, विदेशी न केवल कौतुहल में खिंचकर आस्था और एकता के इस महापर्व का साक्षी बनते दिखे, बल्कि सनातन धर्म को अपना चुके और सनातन आस्था को अंगीकार कर चुके विभिन्न साधु-संन्यासियों ने भी आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर खुद को धन्य किया।

ऐसी रौनक पहले नहीं देखी…
महाकुम्भनगर में संगम मेला क्षेत्र और लेटे हनुमान मंदिर के समीप पूजा सामग्री बेचने और घाटों पर श्रद्धालुओं को तिलक लगाने वाले बेहद व्यस्त दिखे। श्रद्धालुओं की इच्छा अनुरूप प्रसाद, चुनरी, दीपदान सामग्री बेच रहे फुटकर दुकानदारों और तिलक लगाने का काम कर रहे लोगों का मानना है कि 2019 के कुम्भ मेले की अपेक्षा इस बार का महाकुम्भ न केवल दिव्य व भव्य है, बल्कि भीड़ भी कई गुना ज्यादा है और इससे उनकी आमदनी भी अच्छी-खासी होगी। तिलक लगाने का कार्य कर रहे प्रदीप उपाध्याय के अनुसार, वह 2019 में भी कुम्भ के दौरान इस कार्य को कर रहे थे, मगर इस बार लोगों में पहले से कहीं ज्यादा उत्साह-उमंग है। इसी प्रकार, फूलपुर से आकर संगम क्षेत्र में पूजन-अर्चन की फुटकर दुकान चला रही संतोषी देवी ने कहा कि लोग उनसे सबसे ज्यादा गंगा जल स्टोर करने वाले डिब्बे खरीद रहे हैं।

Tags: #A huge crowd gathered #first bath # great festival of faith# Mahakumbh-2025 .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल से, दही हांडी और बाल गोपाल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल से, दही हांडी और बाल गोपाल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

by firstreport desk2
1 month ago
0

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कल से आगाज: 3 सितंबर को बाल गोपाल प्रतियोगिता, 4 को मोरहाबादी में...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में 3 नए ट्रस्टियों का भी हुआ ऐलान

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में 3 नए ट्रस्टियों का भी हुआ ऐलान

by firstreport desk2
1 month ago
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिला पहला CEO: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी...

श्री कृष्ण जन्मोत्सव: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी में ‘दही हांडी फोड़’ प्रतियोगिता के लिए मिला आमंत्रण

श्री कृष्ण जन्मोत्सव: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी में ‘दही हांडी फोड़’ प्रतियोगिता के लिए मिला आमंत्रण

by firstreport desk2
1 month ago
0

सीएम हेमंत सोरेन से मिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति का प्रतिनिधिमंडल, मोरहाबादी में 'दही हांडी फोड़' कार्यक्रम के लिए दिया...

वैष्णो देवी मंदिर में बंद होगी चढ़ावे की मैनुअल काउंटिंग, लगेंगी कैश रीसाइक्लर मशीनें

वैष्णो देवी मंदिर में बंद होगी चढ़ावे की मैनुअल काउंटिंग, लगेंगी कैश रीसाइक्लर मशीनें

by firstreport desk2
2 months ago
0

माता वैष्णो देवी मंदिर में 2 हफ्तों में बंद होगी चढ़ावे की मैनुअल काउंटिंग, लगाई गईं कैश रीसाइक्लर मशीनें !...

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा: सत्ता के रसूख से मुकदमों के भंवर तक, आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट के ‘अर्श से फर्श’ की कहानी

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा: सत्ता के रसूख से मुकदमों के भंवर तक, आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट के ‘अर्श से फर्श’ की कहानी

by firstreport desk2
2 months ago
0

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा: सत्ता के रसूख से मुकदमों के भंवर तक, आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट के...

उज्जैन: नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; साल में सिर्फ 1 दिन खुलते हैं कपाट

उज्जैन: नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; साल में सिर्फ 1 दिन खुलते हैं कपाट

by firstreport desk2
2 months ago
0

उज्जैन: नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर भारी भीड़ से अफरा-तफरी, दबाव बढ़ने से 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी हालाइट्स: सालाना परंपरा:...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    32 shares
    Share 13 Tweet 8
  • झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल: NHM और पिरामल फाउंडेशन के बीच 3 साल का गैर-वित्तीय MoU साइन !

    16 shares
    Share 6 Tweet 4
  • साहिबगंज हॉस्टल कांड: BJP प्रवक्ता राफिया नाज का हेमंत सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    242 shares
    Share 97 Tweet 61
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    235 shares
    Share 94 Tweet 59

अभी अभी

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

October 8, 2026
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार- “कृषि अनुसंधान की वास्तविक सफलता किसान के खेत में दिखनी चाहिए”

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार- “कृषि अनुसंधान की वास्तविक सफलता किसान के खेत में दिखनी चाहिए”

October 8, 2026
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी आवास पहुंच स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर व्यक्त की संवेदना !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी आवास पहुंच स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर व्यक्त की संवेदना !

October 8, 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से गोवा स्थित घर पर ली अंतिम सांस !

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से गोवा स्थित घर पर ली अंतिम सांस !

October 8, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस !

October 7, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.