सीएम हेमंत सोरेन से मिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति का प्रतिनिधिमंडल, मोरहाबादी में ‘दही हांडी फोड़’ कार्यक्रम के लिए दिया न्योता !
रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य जन्माष्टमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।













