राँची :आयकर विभाग ने बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर आज छापेमारी जारी है।
कांके रोड, रातु रोड और अन्य ठिकानों पर आईटी की दबिश जारी है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई का कारण बाबा राइस मिल में संभावित अनियमितताओं की शिकायत बताई जा रही है। टीम ने मिल के संचालन, लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
आयकर विभाग की टीम सभी कैश ट्रांजेक्शन, बिल और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसके तहत चालू लेन-देन, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजातों की भी पड़ताल की जा रही है।














