धनबाद : बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तस्लीम खान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी रांची से की गई, जहां वह फरार चल रहा था। मामले का खुलासा सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस ब्रीफिंग कर बताया।वही बताया कि बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/25 एवं 11/26 में वांछित चल रहे आरोपी के रांची में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया और धनबाद लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि वह कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करता था। गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली में सहयोग करना, व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना, अपराधियों को ठिकाना दिलाना तथा आर्थिक सहयोग देना उसका मुख्य काम था।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंस खान द्वारा रंगदारी से अर्जित अवैध रकम को जमीन व अन्य व्यवसायों में निवेश कराया जाता था, जिसमें आरोपी की भूमिका रहती थी। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !
ऐतिहासिक सौगात: जामताड़ा में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता !...












