धनबाद :धनबाद के रेलवे अस्पताल में मंगलवार को जो हुआ, वो न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि डराने वाला भी है। मामला अस्पताल के ऑर्थो विभाग का है। सुबह करीब 11 बजे ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर पीआर ठाकुर एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे। तभी अचानक फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर गया। साथ ही, उसी सीलिंग से एक कुत्ता भी सीधे ऑपरेशन टेबल के पास आ गिरा। इस हादसे में ऑपरेशन में सहायता कर रही नर्स अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें कंधे और गर्दन में चोटें आई हैं।
इस अचानक हुई घटना से ऑपरेशन बीच में रोकना पड़ा। घायल नर्स का तत्काल इलाज किया गया और मरीज को दूसरे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया। अस्पताल के स्टाफ और मौजूद मरीज इस पूरी घटना से हतप्रभ हैं। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थिएटर की छत और फॉल्स सीलिंग के बीच लंबे समय से कुत्तों ने डेरा जमाया हुआ है। पुराना भवन होने के कारण वेंटिलेशन से कुत्ते सीलिंग तक पहुंच जाते हैं। मरीजों का कहना है कि फॉल्स सीलिंग गिरने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !
मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की मतदाताओं और BLOs से खास...












