झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सांसद सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया । बीजेपी के विधायक नवीन जायसवाल , विधायक समरी लाल पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और कई बीजेपी के नेता शामिल हुए। मुलाकात के बाद सांसद सुनील कुमार सिंह ने राज्य में कानून व्यवस्था खत्म हो जाने के कारण दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधिक मामलों के बारे में कहा तथा रांची में सुभाष मुंडा की हत्या ,जूस वाले जैसी हत्याएं कानून का डर खत्म और अपराधियों के बेलगाम हो गई है ये दर्शा रहा है साथ ही भाजपा नेता राजेंद्र साहू के हत्यारों को पकड़ने की मांग की गई और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा हो तथा डीजीपी ने अस्वस्थ किया है की अपराध पर लगाम लगाने इसके अलावा अब तक कई अपराधी पुलिस के गिरफ्त में है। साथ ही हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भी अपराधियों के बेलगाम होकर राज्य में बढ़ते अपराधों के विषय पर डीजीपी से ज्ञापन दिया है और राज्य में ऐसी कानून व्यवस्था कायम हो सके जिससे आम लोग सुरक्षित रह सके इसका भी भरोसा दिलाया।
हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’
रांची:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने हेमंत सोरेन सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस गठबंधन...












