धनबाद :धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े एक स्थानीय नेता पर तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात डिगवाडीह स्थित एक पान दुकान को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि झामुमो नेता मदन राम ने अपने ही चचेरे भाई उत्सव राम, विवेक राम और विनायक गुप्ता पर गुमटी में रखा पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।घटना के तुरंत बाद तीनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उत्सव राम की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि मदन राम और उत्सव राम के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !
ऐतिहासिक सौगात: जामताड़ा में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता !...












