धनबाद: शनिवार को वासेपुर के कमरमकदुनी रोड स्थित प्रिंस खान के गुर्गे और फरार आरोपी अदनान उर्फ अंडा के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस के नेतृत्व में इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
भूली ओपी थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने जानकारी दी कि अदनान उर्फ अंडा कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित है। न्यायालय से जारी आदेश के बाद शनिवार को उसके घर पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर नोटिस चिपकाया और वहां मौजूद सामान की जब्ती की।
कार्रवाई के दौरान आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि यह कदम पूरी तरह न्यायालय के आदेश के तहत उठाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, अदनान उर्फ अंडा पर वासेपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई आपराधिक वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों पर नकेल कसने और क्षेत्र में अपराध पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !
मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की मतदाताओं और BLOs से खास...












