धनबाद : रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) से भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टास्क टीम प्लेटफार्म पर नियमित गश्त और निगरानी कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में भारी मात्रा में कछुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं।
तलाशी के दौरान सीट के नीचे 6 कपड़े के थैले बरामद किए गए। आसपास बैठी महिला यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी थैलों पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। जब थैलों को खोला गया तो उनमें Indian flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के कुल 78 जीवित कछुए मिले। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब ₹7,80,000 बताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !
मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की मतदाताओं और BLOs से खास...












