भाद्रपद मास की पूर्णिमा यानी 7 सितंबर 2025 दिन रविवार को इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी।
इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। सूतक का प्रारम्भ 12:19 पी एम से हो जाएगा और सूतक समाप्त 8 सितंबर को रात्रि में 01:26 ए एम पर होगा। बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक का प्रारम्भ 7 सितंबर को शाम को 06:36 पी एम से होगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग, 7 की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद जिंदा जली बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 29 गंभीर रूप...












