नई दिल्ली :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए एवं नियमित साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का मेंटेनेंस सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित झारखंड भवन स्थित अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक श्री नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक श्री राजेश कच्छप, विधायक श्री सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार एवं स्थानिक आयुक्त श्री अरवा राजकमल सहित झारखंड भवन नई दिल्ली के अन्य पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।*
हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’
रांची:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने हेमंत सोरेन सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस गठबंधन...












