नई दिल्ली :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री, अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए दिल्ली पहुंचे है। जानकारी के मुताबिक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची से दिल्ली ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि सीएम ने अब तक पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’
रांची:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने हेमंत सोरेन सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस गठबंधन...












