Monday, October 19, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित किया!

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित किया!

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in खेल, झारखंड, धनबाद
Reading Time: 1 min read
A A
0
7
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

धनबाद :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर, टुंडी, धनबाद में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए बच्चों को खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करना अत्यन्त सुखद है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि खेलकूद केवल पदक या पुरस्कार प्राप्त करने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह जीवन के मूल्यों का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल भावना अनुशासन सिखाते हैं, हार को सहजता से स्वीकार करना और जीत को विनम्रता के साथ आत्मसात करना सिखाते हैं। इससे सहयोग, नेतृत्व, समय-प्रबंधन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मविश्वासी समाज के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।
राज्यपाल ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली से संबद्ध विद्या विकास समिति, झारखण्ड द्वारा शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहरी, ग्रामीण, जनजातीय एवं उपेक्षित क्षेत्रों में विद्यालयों और संस्कार केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने हर्ष व्यक्त किया कि इन संस्थानों में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के भैया-बहन अध्ययनरत हैं और अपनी प्रतिभा के बल पर निरंतर प्रगति कर रहे हैं।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि वनवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार अनेक चुनौतियों से भरा रहा है, किंतु जब कोई संगठन नि:स्वार्थ भाव से शिक्षा का दीप प्रज्वलित करता है, तो वह केवल विद्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर से प्रारंभ इस प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 500 प्रतिभागियों की सहभागिता यह दर्शाती है कि यहाँ बच्चों में खेलों के प्रति उत्साह और आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प निरंतर सशक्त हो रहा है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से देश में खेलों को नई दिशा मिली है। हाल ही में घोषित ‘राष्ट्रीय खेल नीति–2025’ भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड की धरती सदैव से खेल प्रतिभाओं से समृद्ध रही है। इस राज्य ने क्रिकेट जगत को महेन्द्र सिंह धौनी जैसे विश्वविख्यात खिलाड़ी दिए, जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने वर्ष 2011 में विश्व कप हासिल करने का गौरव प्राप्त किया। झारखण्ड को खेल जगत में ‘लैंड ऑफ आर्चरी’ के रूप में भी जाना जाता है। दीपिका कुमारी जैसी विश्वस्तरीय तीरंदाज तथा अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। हॉकी के क्षेत्र में सलिमा टेटे और निक्की प्रधान जैसी खिलाड़ियों ने भी वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का विषय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान झारखण्ड की बेटी सलिमा टेटे हैं।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि झारखण्ड की मिट्टी में संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की भावना स्वाभाविक रूप से समाहित है। आवश्यकता है कि विद्यालय स्तर से ही बच्चों में खेलों के प्रति अभिरुचि को प्रोत्साहित किया जाए तथा उन्हें उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मंच से निकले अनेक भैया-बहन भविष्य में राज्य और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Tags: #Governor Santosh Kumar Gangwar #addressed the closing ceremony #of the sports #competition.
Share3Tweet2SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रिम्स का ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग खुलेंगे, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में भारी...

झारखंड में सियासी घमासान: BJP का कांग्रेस पर हमला — “EC और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम कर रही है कांग्रेस, संविधान नहीं परिवारवाद बचाने की कोशिश”

झारखंड में सियासी घमासान: BJP का कांग्रेस पर हमला — “EC और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम कर रही है कांग्रेस, संविधान नहीं परिवारवाद बचाने की कोशिश”

by firstreport desk2
4 days ago
0

EC और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम कर रही कांग्रेस, संविधान नहीं परिवारवाद बचाने की हो रही कोशिश: भाजपा ! रांची:...

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश रांची :...

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों...

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
5 days ago
0

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: नोटिस सुनवाई और आदेशों के डिजिटाइजेशन की समीक्षा, फॉर्म-8 अनिवार्य ! रांची : झारखंड के मुख्य...

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

by firstreport desk2
5 days ago
0

RIMS व सदर अस्पताल में डॉक्टरों का महाजुटान: IMA झारखंड ने सौंपा ज्ञापन, माँग पूरी न होने पर 22 अक्टूबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    61 shares
    Share 24 Tweet 15
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    251 shares
    Share 100 Tweet 63
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    221 shares
    Share 88 Tweet 55
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    257 shares
    Share 103 Tweet 64

अभी अभी

संधि पूजा के दौरान देवी दुर्गा के सामने भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मंत्र पढ़ते-पढ़ते छलके आंसू !

संधि पूजा के दौरान देवी दुर्गा के सामने भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मंत्र पढ़ते-पढ़ते छलके आंसू !

October 19, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !

October 19, 2026
हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’

हेमंत सरकार पर राफिया नाज़ का तीखा हमला: ‘मुर्दों के लिए बाउंड्री, पर जिंदा बच्चों के भविष्य पर ताला’

October 18, 2026
झारखंड: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

झारखंड: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

October 18, 2026
Kolkata Durga Puja Pandal Collapse: चोरबागान पंडाल हादसे में 17 की मौत, 40 घायल | Kolkata News .

Kolkata Durga Puja Pandal Collapse: चोरबागान पंडाल हादसे में 17 की मौत, 40 घायल | Kolkata News .

October 18, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.