Tuesday, September 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार के पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास !

बिहार के पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास !

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभों के वितरण किया गया

firstreport desk2 by firstreport desk2
12 months ago
in पॉलिटिक्स, बिहार, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास  !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

झारखंड BJP का कांग्रेस-JMM पर हमला: प्रतुल शाहदेव बोले – ईसाई रैली में बेनकाब हुआ गठबंधन

संथाल परगना में जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को पत्र लिख उठाई डिटेंशन सेंटर की मांग

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

पटना :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया जिला के सिकन्दरपुर,एस०एस०बी० ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत, रेलवे, एयरपोर्ट, आवासन एवं शहरी कार्य, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, कृषि तथा पशुपालन क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, शुभारंभ, गृह प्रवेश तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए आज कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है और आज विमान सेवा की शुरूआत हो गयी है। पूर्णिया अब देश के एविएशन मैप में शामिल हो गया है। मैं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को और उनकी टीम को बिहार में किये गये विकास कार्यों के लिये बधाई देता हूं।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करता हूं। आप सबका भी बहुत-बहुत अभिनंदन है कि आप सब आदरणीय प्रधानमंत्री जी को सुनने यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री जी पूरे देश के साथ-साथ बिहार के लिए भी बहुत काम कर रहे हैं। ताली बजाकर और हाथ उठाकर उनका स्वागत कीजिए। यह बहुत खुशी की बात है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज पूर्णिया पधारे हैं। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा यहां से बिजली, रेलवे, नगर विकास एवं बाढ नियंत्रण से संबंधित 12 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है साथ ही 4 ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। खुशी की बात है कि केंद्रीय बजट से की गई घोषणाओं तथा सबसे बड़ी निवेशवाली पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना भी शामिल है। इन सभी विकास योजनाओं की लागत 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इन सभी योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होगा, इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से नमन करता हूं और धन्यवाद देता हूं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पहले आज प्रधानमंत्री ने पूर्णिया हवाई अड्डा के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है। इसके लिए राज्य सरकार बहुत पहले से प्रयास में थी लेकिन प्रधानमंत्री जी के चलते यह काम जल्द पूरा हो गया। इस हवाई अड्डा के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा। इसके अलावा बिहार में सब काम कर दिया गया है। हमलोगों से पहले जो सरकार थी उसने कोई काम नहीं किया था। बहुत बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर, 2005 को एन०डी०ए० की जो सरकारी बनी थी उसमें जदयू के साथ भाजपा भी थी। हमलोग मिलकर बिहार का विकास कर रहे हैं। बीच में गड़बड़ हुआ था इसीलिए उनलोगों को छोड़ दिया गया। पहले हमारी पार्टी के कुछ लोग गड़बड़ कर देते थे। अब सवाल ही नहीं पैदा होता है। भाजपा और जदयू की जो सरकार बनी, उसमें सब काम हुआ। हमलोग मिलकर सारा काम करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों की राज्य सरकार ने कुछ नये निर्णय लिए हैं। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को पहले मिलनेवाली पेंशन की राशि 400 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। इसमें 1 करोड़ 13 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गई जिसे काफी कम पैसे में दिया गया लेकिन अब हमलोगों ने इस साल तय कर दिया कि अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त में दी जाएगी जिसे जुलाई माह से प्रारंभ कर दिया गया है। वर्ष 2020 में हमलोगों ने तय किया था कि 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे। 10 लाख सरकारी नौकरी दे दी गई है और 10 लाख रोजगार बढ़ते-बढ़ते अब 39 लाख रोजगार हो गया है। इसको भी बढ़ाकर अब 50 लाख से भी ज्यादा करना है। अब हमलोगों ने तय कर दिया है कि आगामी 5 वर्ष में सरकारी नौकरी और रोजगार मिलाकर 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। बिहार में नये उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के विकास के लिए केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई, 2024 के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की है। इसके बाद फरवरी, 2025 के बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के आयोजन का जिम्मा पहले 6 राज्यों को मिल चुका था लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने बिहार को यह जिम्मा दिया, जो गौरव की बात है। इन सबके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नमन करता हूं। आज के इस कार्यक्रम में पधारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मैं पुनः अभिनंदन करता हूं। आप देश के साथ-साथ बिहार के लिए भी बहुत काम कर रहे हैं, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। यहां उपस्थित सभी गणमान्य लोगों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। आप सब लोग खड़े होकर प्रधानमंत्री जी का स्वागत करें। बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आपलोग भूलिएगा नहीं, राज्य सरकार तो काम कर ही रही है लेकिन केंद्र सरकार का जो सहयोग मिल रहा है उससे बिहार बहुत आगे बढ़ जाएगा। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी बात समाप्त करता हूं,

Tags: #Prime Minister #Narendra Modi # foundation #various schemes worth #Rs 40 thousand crores
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

by firstreport desk2
22 hours ago
0

राहुल गांधी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश: केशव महतो कमलेश ! रांची : लोकसभा में विपक्ष...

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

by firstreport desk2
22 hours ago
0

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल को...

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

by firstreport desk2
22 hours ago
0

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69 वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार: 'कम खर्च, समुचित इलाज...

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

by firstreport desk2
2 days ago
0

JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे गंभीर सवाल, वर्षों से कटौती के बावजूद निकासी बंद: अजय राय ने CMD...

बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस और मिशनरी पर हमला,झारखंड में आदिवासियों के साथ हुआ छल, बदलती डेमोग्राफी पर सरकार चुप !

बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस और मिशनरी पर हमला,झारखंड में आदिवासियों के साथ हुआ छल, बदलती डेमोग्राफी पर सरकार चुप !

by firstreport desk2
2 days ago
0

कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ हमेशा किया छल, मिशनरियों ने निभाई सहयोगी की भूमिका: बाबूलाल मरांडी ! रांची: झारखंड विधानसभा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

सीएम हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

by firstreport desk2
2 days ago
0

सीएम हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली और सामाजिक सौहार्द की मांगी दुआ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    192 shares
    Share 77 Tweet 48
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    184 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

September 1, 2026
बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

September 1, 2026
डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

September 1, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक  भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

September 1, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.