पटना : बिहार के जनता दल (यू) के मुख्य प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने महागठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार अमरेन्द्र धारी सिंह से सवाल करते हुए कहा है कि वे सार्वजनिक रूप से बताएं कि राज्यसभा चुनाव के दौरान किन-किन लोगों ने उनका “धारण” किया है। नीरज कुमार ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में भी सच सामने आ गया है। महागठबंधन के नेता श्री तेजस्वी यादव अपने ही सहयोगी दलों के विधायकों का विश्वास प्राप्त नहीं कर सके। स्थिति यह है कि उन्हें अपने विधायकों को होटल में नजरबंद रखना पड़ता है, फिर भी विधायक उनके संपर्क से दूर हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में उनके नेतृत्व पर सवाल उठना स्वाभाविक है।उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव अपने ही विधायकों को विश्वास में नहीं रख पा रहे हैं, तब राज्यसभा चुनाव में हुई हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना अनुचित है। इस हार की पूरी जिम्मेदारी महागठबंधन के नेतृत्व, विशेषकर तेजस्वी यादव को लेनी चाहिए।महागठबंधन के उम्मीदवार श्री अमरेन्द्र धारी सिंह के पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए उन्हें आगे आकर यह खुलासा करना चाहिए कि राज्यसभा चुनाव में किन-किन लोगों ने उनका “धारण” किया है और पर्दे के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। सच्चाई सामने आना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4...











