Friday, September 18, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार में उद्योग क्रांति की तैयारी: 11 मेगा पार्क और सभी 38 जिलों में बनेंगे फूड पार्क, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश

बिहार में उद्योग क्रांति की तैयारी: 11 मेगा पार्क और सभी 38 जिलों में बनेंगे फूड पार्क, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश— औद्योगिक विकास के लिए बनेगा 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक; ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और एमएसएमई (MSME) पर रहेगा विशेष फोकस।

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in पटना, बिजनेस, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार में उद्योग क्रांति की तैयारी: 11 मेगा पार्क और सभी 38 जिलों में बनेंगे फूड पार्क, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

नालंदा मिड-डे मील हादसा: बच्चों ने मांगा नमक तो परोस दिया सर्फ, 25 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती !

चुनाव आयोग ने बिहार से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘लोकतंत्र को जानें और नेतृत्व करें’

पटना: मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में उद्योग विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।समीक्षा बैठक में उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश आकर्षित करने तथा रोजगार सृजन के अवसरों को बढ़ाने के लिए चलायी जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास से बिहार समृद्धि के रास्ते पर बढ़ेगा, इसके माध्यम से ही बिहार की तस्वीर बदली जा सकती है। हमारा लक्ष्य है कि उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बिहार नयी ऊँचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि राज्य में 11 मेगा पार्क एवं सभी 38 जिलों में फूड पार्क बनायें। औद्योगिक विकास के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करें, 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनायें। बिहार को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करें। राज्य में संसाधन की कमी नहीं है। निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों, उद्यमियों से विचार-विमर्श करें, उनके सुझावों पर अमल करें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रक्रियाओं को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनायें। उद्योगों से संबंधित सभी अनुमतियां एवं सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाये ताकि निवेशकों का विश्वास मजबूत हो। ग्राम स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा दें। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करें। फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, फार्मा तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम०एस०एम०ई०) क्षेत्रों में काफी संभावनायें हैं, इसको ध्यान में रखते हुये इस पर तेजी से कार्य करें। बिहार में टेक्सटाइल इंडस्ट्रियल सेंटर की स्थापना की दिशा में कार्य करें। स्टार्टअप इको सिस्टम को मजबूत कर युवाओं के लिये नये अवसर सृजित किये जाएं। उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उद्योगों के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेज करें। सभी जिलों के जिलाधिकारी भूमि अधिग्रहण के लिये लोगों से बात करें और उनकी भूमि का उचित मूल्य देकर उन्हें सहमत करायें। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक इकाइयों को निर्धारित प्रोत्साहन (इंसेंटिव) समय पर उपलब्ध करायें। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव  लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव  कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  संजय कुमार सिंह, उद्योग विभाग के विशेष सचिव  अरविंद कुमार वर्मा, निदेशक, एम०एस०एम०ई०  अमन समीर, निदेशक, हथकरघा एवं रेशम उत्पादन श्री विद्यानंद सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: कुंदन कुमारपटना समाचारफूड पार्क बिहारबिहार उद्योग विभागबिहार औद्योगिक नीतिबिहार न्यूज़बिहार सरकारी योजना 2026मेगा पार्क बिहारश्रेयशी सिंहसम्राट चौधरी
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

by firstreport desk2
1 month ago
0

ब्रेकिंग न्यूज़: लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा; 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत,...

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

by firstreport desk2
1 month ago
0

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर...

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

by firstreport desk2
1 month ago
0

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, प्रशांत किशोर ने SSP से मुलाकात कर दिया...

बिहार में परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: 1 साल तक जेल में डालेगा ‘गुंडा एक्ट’, CM सम्राट चौधरी लाएंगे वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी

बिहार में परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: 1 साल तक जेल में डालेगा ‘गुंडा एक्ट’, CM सम्राट चौधरी लाएंगे वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी

by firstreport desk2
1 month ago
0

बिहार में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं! गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा 'गुंडा एक्ट', 1 साल के लिए जाएंगे...

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

by firstreport desk2
2 months ago
0

NH-139 फोरलेन का रास्ता साफ: पटना से हरिहरगंज तक डीपीआर को मिली मंजूरी, औरंगाबाद में जाम से मुक्ति के लिए...

भारत टेक्स 2026: दिल्ली में बिखरा झारखंड के 6 GI टैग हस्तशिल्प का जादू

भारत टेक्स 2026: दिल्ली में बिखरा झारखंड के 6 GI टैग हस्तशिल्प का जादू

by firstreport desk2
2 months ago
0

भारत टेक्स 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड के पारंपरिक GI टैग उत्पादों का जलवा, वैश्विक मंच पर जीता...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    19 shares
    Share 8 Tweet 5
  • रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    215 shares
    Share 86 Tweet 54
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48
  • 17 सितंबर को “आशीर्वाद के दीया” से जगमगाएगा झारखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

    6 shares
    Share 2 Tweet 2

अभी अभी

झारखंड: SIR-2026 की समीक्षा में बोले CEO के रवि कुमार— “पात्र नागरिकों को न हो परेशानी, संदिग्ध मामलों पर जारी हो स्पीकिंग ऑर्डर”

झारखंड: SIR-2026 की समीक्षा में बोले CEO के रवि कुमार— “पात्र नागरिकों को न हो परेशानी, संदिग्ध मामलों पर जारी हो स्पीकिंग ऑर्डर”

September 18, 2026
रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

September 18, 2026
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का बड़ा फैसला: IIT धनबाद, निर्मला कॉलेज और रांची यूनिवर्सिटी बनेंगे नॉलेज पार्टनर

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का बड़ा फैसला: IIT धनबाद, निर्मला कॉलेज और रांची यूनिवर्सिटी बनेंगे नॉलेज पार्टनर

September 18, 2026
झारखण्ड एसआईआर 2026: गुमला में सीईओ के. रवि कुमार ने किया मतदाता सत्यापन का निरीक्षण, दिए निर्देश

झारखण्ड एसआईआर 2026: गुमला में सीईओ के. रवि कुमार ने किया मतदाता सत्यापन का निरीक्षण, दिए निर्देश

September 18, 2026
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

September 18, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.