Saturday, October 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लॉन्चिंग !

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लॉन्चिंग !

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित ।

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लॉन्चिंग !
3
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा आज ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया गया। 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुड़े हुये थे। ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम में मैं श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। साथ ही माननीय केन्द्रीय मंत्रीगण, बिहार के उप मुख्यमंत्री तथा मंत्रीगण एवं इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में जुड़ीं सभी माताओं-बहनों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत 75 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजने का शुभारंभ आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी के कर कमलों के द्वारा किया गया। इस योजना का फायदा राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को दिया जाना है। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत शेष महिलाओं को लाभ देने के लिए अभी से ही तिथियाँ निर्धारित कर दी गयी है। अगली तिथि 3 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। आगे भी जो महिलायें इस योजना से जुड़ेंगी उन्हें भी इसका लाभ दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले बहुत बुरा हाल था। जब 24 नवंबर, 2005 को एन०डी०ए० की सरकार बनी थी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुये हैं और राज्य में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है, चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सभी काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरू से ही हमारी सरकार में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण से इसकी शुरूआत की गयी। वर्ष 2013 से पुलिस सेवा में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। वर्ष 2016 से महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसे ‘जीविका’ नाम दिया। अब स्वयं सहायता समूह की संख्या लगभग 11 लाख हो गयी है, जिसमें जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख हो गयी है। वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा है जिनकी संख्या 37 हजार हो गयी है, जिसमें लगभग 3 लाख 85 हजार जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं, आगे भी गठन लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 2024 के केन्द्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी। फिर 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में हुआ, जो गौरव की बात है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी माताएं एवं बहनें आज दी जा रही राशि का सदुपयोग करेंगी, अपने परिवार को खुशहाल बनायेंगी और राज्य तथा देश के विकास में अपना योगदान देंगी। इस महत्वूपर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का पुनः अभिनंदन करता हूँ और उन्हें धन्यवाद देता हूँ। साथ ही उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का मैं आभार व्यक्त करता है।
इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की 4 लाभुकों ने अपना अनुभव साझा किया। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा 2 प्रखंड के बेलाहवा पंचायत के मदनपुर की रंजीता काजी दीदी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए कहा कि मैं वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के आदिवासी समाज से आती हूं। हमलोगों के लिए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा जो कभी सपना था उसको राज्य सरकार द्वारा पूरा कर समाज की मुख्यधारा से हमलोगों को जोड़ा गया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री भईया और मुख्यमंत्री भईया को कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं। आपने महिलाओं को आरक्षण देकर संबल बनाया है। उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन मिलने के बाद से धुआं रहित खाना बनाने में सहुलियत होती है। पहले कच्चा मकान था अब हमारा पक्का का मकान हो गया है। 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपया कर दी गई है, इसका लाभ मिल रहा है। आज जो 10 हजार की राशि आयी है उससे मैं पंपिंग सेट लूंगी, इसके बाद जो 2 लाख रुपया की राशि मिलेगी उससे ज्वार-बाजरा की खेती कर उसके आटा की पैकिंग कर रोजगार को आगे बढ़ाउंगी।
भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत के मोहम्मदपुर गांव की रीता देवी दीदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में जीविका समूह से जुड़ने के बाद हमारे जीवन में बड़ा बदलाव आया। पहले हमारे पति श्री कमल किशोर प्रसाद फोटो बनाने का काम करते थे। इस काम से परिवार का जीविकोपार्जन बड़ी मुश्किल से चलता था। फिर हमने जीविका समूह से जुड़कर सबसे पहले 25000 रु० ऋण लिया और बकरी पालन एवं मुर्गी पालन का कार्य प्रारंभ किया। साथ ही, एक लिट्टी चोखा की दुकान की भी शुरुआत की। अब दोनों पति-पत्नी मिलकर काफी मेहनत कर इन व्यवसायों को आगे बढ़ा रहे हैं। 10 हजार की जो राशि आज मिली है, इससे 50 मुर्गी खरीदूंगी और अंडा के व्यवसाय को आगे बढ़ाउंगी और चुजा भी तैयार करूंगी। आगे 2 लाख रुपये मिलेगा तो पॉल्ट्री फॉर्म खोलूंगी। पहले मेरा परिवार आर्थिक तंगी का शिकार था। 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने एवं सरकार
द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से सहयोग करने का नतीजा है कि आज मैं लखपति और ड्रोन दीदी बन चुकी हूं।
गया जिला के बोधगया प्रखंड के झिटकिया ग्राम की नूरजहां खातून दीदी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद हमारे जीवन में अनेक सकारात्मक बदलाव आये हैं। जीविका समूह से ऋण लेकर हमने सिलाई का काम शुरु किया, परिवार की सहयता की, बच्चों को पढ़ाया तथा घर बनाया। जीविका परियोजना से सहयोग नहीं मिलता तो जीवन झोपड़ी में ही गुजर जाती। जीविका ने हमलोगों को एक अलग अपनी पहचान दी है। आज मिले 10 हजार रूपये से अपने रोजगार को आगे बढ़ाउंगी। 2 लाख मिलने पर बड़ा रोजगार करूंगी। बिजली मुफ्त होने से घर में खुशी लौट आयी है। हम पति-पत्नी सिलाई का काम करते हुए 10 लोगों को रोजगार दिए हैं इसको और आगे बढ़ाउंगी।
पूर्णिया जिला के भवानीपुर प्रखंड के भवानीपुर ग्राम की पुतुल देवी दीदी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए कहा कि वर्ष 2018 से मिठाई की दुकान चला रही हूं। इसको बड़ा करने के उद्देश्य से जीविका समूह से 6 हजार रुपये का हमने ऋण लिया। पुनः वर्ष 2021 में 30 हजार रुपये का ऋण लिया। जिससे दुकान की स्थिति और थोड़ी अच्छी हुई। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज 10 हजार रुपये की राशि मिली है इससे व्यवसाय को और आगे बढ़ाउंगी। इसके बाद 2 लाख की रकम मिलेगी तो लड्डू और बतासे की जो दुकान है उसको मिठाई की दुकान बनाकर व्यवसाय को आगे बढ़ाउंगी। जीविका से हमारे परिवार के जीवन में आर्थिक संकट दूर हुई है। मेरी सासू मां को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपया कर दिए जाने से काफी लाभमिल रहा है। ऊपर से 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने से और ज्यादा फायदा हो गया है। सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ की वजह से घर परिवार की माली हालत तो सुधरी ही है आज मैं अपने बेटे को कटिहार से बी०टेक० करवा रही हूं। जबकि बेटी को पूर्णिया में रखकर बी०ए० की पढ़ाई करवा रही हूं। आज हमारा पूरा परिवार खुशहाली के पथ पर बढ़ चला है।

Tags: #Launch of 'Bihar #Chief Minister #Women #Employment Scheme .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

by firstreport desk2
6 days ago
0

मतदाता सूची विवाद: 'वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?' - कांग्रेस का तीखा हमला SIR...

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

by firstreport desk2
6 days ago
0

राजनीतिक नौटंकी करने की बजाए अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: अजय साह ! रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने...

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

by firstreport desk2
1 week ago
0

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रत्न संजय बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, 6 IPS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट...

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

by firstreport desk2
1 week ago
0

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4...

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

by firstreport desk2
1 week ago
0

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ! देवघर / रांची: झारखण्ड के...

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 week ago
0

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    249 shares
    Share 100 Tweet 62
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    255 shares
    Share 102 Tweet 64
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    218 shares
    Share 87 Tweet 55

अभी अभी

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त  ED Action on Anup Majhi !

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त ED Action on Anup Majhi !

October 17, 2026
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

October 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.