पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के निदेशक निलेश एम० देसाई ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निलेश एम० देसाई को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। निलेश एम० देसाई ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक दीपक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4...












