पटना :बिहार राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी के नाम पर लगाई मुहरहुई। इस बैठक में तेजस्वी यादव का सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे पास करते हुए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान किया। इसके साथ ही राजद में अब तेजस्वी ‘युग’ की शुरुआत हो गई है।
हालांकि तेजस्वी यादव के सामने कई चुनौतियां भी होंगी। सवाल उठ रहा है कि इन चुनौतियों से तेजस्वी यादव कैसे निपटेंगे?
तेजस्वी के लिए सबसे पहली और बड़ी चुनौती घर के भीतर का द्वंद्व है। बड़े भाई तेज प्रताप यादव की नाराजगी और रोहिणी आचार्य के बयानों ने अक्सर पार्टी की छवि को प्रभावित किया है। मकर संक्रांति पर तेज प्रताप के निमंत्रण के बावजूद तेजस्वी का भोज में न जाना रिश्तों की कड़वाहट को दर्शाता है।














