Saturday, October 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुजफ्फरपुर में एन०डी०ए० कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री !

मुजफ्फरपुर में एन०डी०ए० कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री !

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में हमने कुछ नये कदम उठाये हैं जिससे सभी लोगों को काफी फायदा मिलेगा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के राजकीय कृत बलिराम उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय, सकरा परिसर में आयोजित एन०डी०ए० कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी यहां बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं। मैं आप सभी का इस कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। वर्ष 2005 से पहले की सरकार ने यहां के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। 24 नवंबर 2005 को बिहार में एन०डी०ए० की सरकार बनी तब से निरंतर हमलोग लोगों के उत्थान तथा बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। बिहार में कानून का राज कायम है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास काम कराए जा रहे हैं। शुरू से ही हमलोगों ने चिकित्सा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया। राज्य में बड़े पैमाने पर पुल-पुलियों एवं सड़कों का निर्माण कराया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 में सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। बिहार में शुरू से ही युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराना हमलोगों की प्राथमिकता रही है। हमलोगों ने वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख युवाओं को नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया। इसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है। इस प्रकार कुल 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया जा चुका है। हमलोगों ने अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार दिया जायेगा। बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। जब हमलोगों की सरकार बनी तो उस समय बिहार का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपये ही था जिसे अगले वित्तीय वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपये किया गया और यह बढ़ते-बढ़ते अब 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट हो गया है। हमलोगों ने शुरू से ही सबके उत्थान के लिए काम किया है। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में हमने कुछ नये कदम उठाये हैं जिससे सभी लोगों को काफी फायदा मिलेगा। गांवों में शादी समारोह आयोजित करने के लिए राज्य सरकार प्रत्येक पंचायत में विवाह भवन का निर्माण करायेगी, जिस पर 4 हजार 26 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी। जीविका दीदियों को बैंकों से मिलनेवाली ऋण के ब्याज को 10 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि जीविका के सभी कर्मियों को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। दीदी की रसोई में भोजन की कीमत को 40 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। हमलोगों ने पंचायत के सभी प्रतिनिधियों, आशा कर्मी, रसोईया, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, कृषि सलाहकार आदि के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में बिजली की स्थिति बहुत दयनीय थी। राजधानी पटना में भी अधिकतम 8 घंटे बिजली की आपूर्ति प्रतिदिन मुश्किल से हुआ करती थी। वर्ष 2018 में हर इच्छुक परिवारों के घर बिजली पहुंचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही अनुदानित दर पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। हमलोग अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को को मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया गया है। हम आप सभी से आग्रह करेंगे कि आप अपने घरों के छत पर सोलर पैनल लगवाएं, इससे काफी फायदा होगा। राज्य सरकार इस काम में आपकी मदद करेगी। हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की स्वीकृति दी गयी है जिससे जीविका दीदियों सहित सभी महिलाओं को फायदा होगा। इसके तहत अब हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। अब तक 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को यह राशि दी जा चुकी है। जिसमें शेष महिलाओं को यह राशि देने के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वर्ष 2024 के केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। वर्ष 2025 के केंद्रीय बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आई०आई०टी० के विस्तार की घोषणा की गयी। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन का जिम्मा बिहार को मिला, जो बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कई बार बिहार आगमन हुआ है तथा उन्होंने विकास के कई कार्यों का उ‌द्घाटन / शिलान्यास किया है। इन सबके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं और उनको धन्यवाद देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, महिला आई०टी०आई०, सभी अनुमंडलों में आई०टी०आई०, जी०एन०एम० संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई है। मुजफ्फरपुर स्थित कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण कराया गया है। टाटा मेमोरियल के सहयोग से यहां कैंसर अस्पताल का निर्माण कराया गया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, आवासीय विद्यालय तथा कई पथों एवं पुलों का निर्माण कराया गया है। मुजफ्फरपुर शहर में बाईपास का निर्माण, आर०ओ०बी०, रिंग रोड आदि का निर्माण कराया गया ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके। 5 जनवरी 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान हम यहां आए थे। कई कमियों के बारे में जानकारी मिली थी। इन्हें दूर करने के लिए 10 योजनाएं स्वीकृत की गई है। इन पर काम चल रहा है। इनमें मुजफ्फरपुर में रिंग रोड का निर्माण, गोबरसही तथा रिंग रोड में आर०ओ०बी० का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, कई पुलों का निर्माण आदि कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल है। सकरा विधानसभा क्षेत्र में 284 ग्रामीण पथों, 3 पुलों, 2 विद्युत उपकेंद्र, 3 कृ षि फीडर सहित विकास के कई काम कराएं गए हैं। इसके अवाला जो भी कमियां होंगी उसे दूर किया जाएगा। बिहार आगे बढ़ रहा है। आप सभी के सहयोग से और सभी के प्रयास से
बिहार अग्रणी राज्य बनेगा तथा देश के प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आप लोगों ने हाथ उठाकर यह जाहिर किया है कि आप सभी हमारे काम से संतुष्ट हैं। आगे भी हमलोग एकजुट रहकर आपको आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। आप सबको बहुत-बहुत बधाई।
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा सांसद वीणा देवी ने भी संबोधित किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, सांसद वीणा देवी, विधायक रामसूरत राय, विधायक अशोक कुमार चौधरी, विधान पार्षद विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण, एन०डी०ए० घटक दल के जिलाध्यक्षगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नेता गण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister joins #NDA workers# in Muzaffarpur .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

by firstreport desk2
6 days ago
0

मतदाता सूची विवाद: 'वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?' - कांग्रेस का तीखा हमला SIR...

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

by firstreport desk2
6 days ago
0

राजनीतिक नौटंकी करने की बजाए अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: अजय साह ! रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने...

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

by firstreport desk2
1 week ago
0

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रत्न संजय बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, 6 IPS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट...

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

by firstreport desk2
1 week ago
0

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4...

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

by firstreport desk2
1 week ago
0

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ! देवघर / रांची: झारखण्ड के...

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 week ago
0

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    249 shares
    Share 100 Tweet 62
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    218 shares
    Share 87 Tweet 55
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    255 shares
    Share 102 Tweet 64
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त  ED Action on Anup Majhi !

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त ED Action on Anup Majhi !

October 17, 2026
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

October 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.