Saturday, October 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने छपरा में प्रगति यात्रा के दौरान की गई 1203.81 करोड़ रुपये लागत की 27 योजनाओं का किया शिलान्यास !

मुख्यमंत्री ने छपरा में प्रगति यात्रा के दौरान की गई 1203.81 करोड़ रुपये लागत की 27 योजनाओं का किया शिलान्यास !

पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ किया संवाद .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने छपरा में प्रगति यात्रा के दौरान की गई 1203.81 करोड़ रुपये लागत की 27 योजनाओं का किया शिलान्यास !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज छपरा के रतनपुर बिन टोलिया स्थित कार्यक्रम स्थल से सारण जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 1203.81 करोड़ रुपये लागत की 27 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 545 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 400/220/132 के०बी० ग्रिड उपकेंद्र, छपरा एवं 132 के०बी० के संचरण लाइन का निर्माण कार्य, 60 करोड़ 1 लाख रुपये लागत की एच०टी०एल०एस० द्वारा रिकन्डक्टरिंग का कार्य, 93 करोड़ 62 लाख रुपये लागत की एकमा मशरख पथ का चौड़ीकरण कार्य एवं 41 करोड़ 66 लाख रुपये लागत की एकमा से डुमाइगढ़ तक पथ का चौड़ीकरण कार्य शामिल है। इसके अलावा इसके अंतर्गत 89 करोड़ 95 लाख रुपये लागत की एन०एच० 19 के छूटे हुए छपरा सेक्शन पथ का चौड़ीकरण कार्य, 40 करोड़ 53 लाख रुपये लागत की खैरा बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण कार्य तथा 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से एकमा ग्रिड उपकेंद्र, शीतलपुर ग्रिड उपकेंद्र एवं मशरख ग्रिड उपकेंद्र में कुल 5 अदद 33 के०बी० लाइन ‘बे’ के निर्माण कार्य सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री ने विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने से ठीक पहले छपरा के जगदम कॉलेज से खैरा बिन टोलिया तक किये जा रहे सड़क के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने से छपरा में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। बिन टोलिया के पास बन रहे नए बस स्टैंड से रोड कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रतनपुर बिन टोलिया स्थित कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। इससे सभी लोग खुश हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से उनलोगों को बहुत फायदा हो रहा है। बचत राशि का उपयोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं। जीविका दीदियों ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सारण जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। महिलाओं के उत्थान की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जीविका दीदियों ने प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। जीविका दीदियों ने कहा कि मात्र 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक से लोन मिल रहा है इसके लिए हम सब मुख्यमंत्री भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद देते है। इस दौरान ममता बहनों ने प्रोत्साहन राशि में दो गुणा बढ़ोतरी किये जाने पर तथा आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि 3 गुणा वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कलाकारों ने मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 3 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन की राशि दिये जाने तथा गृह रक्षकों ने दैनिक भत्ता में वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जीविका दीदियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जब हमलोगों की सरकार बनी उस समय यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या न के बराबर थी। हमलोगों ने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या को बढ़ाना शुरू किया। आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया और आप सब जीविका दीदियां कहलाती हैं। हमलोगों के इस काम से प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने इस योजना को पूरे देश में आजीविका नाम से लागू किया। आप सभी बुलंदी के साथ रहिए और आगे बढ़िए। सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद करेगी।
कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक डॉ० सी०एन० गुप्ता, विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन, सारण प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक नीलेश कुमार, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बड़ी संख्या में लाभार्थीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags: #During the Pragati Yatra #Chhapra#Chief Minister laid# foundation stone #27 s chemes worth #Rs 1203.81 crores.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

by firstreport desk2
6 days ago
0

मतदाता सूची विवाद: 'वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?' - कांग्रेस का तीखा हमला SIR...

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

by firstreport desk2
6 days ago
0

राजनीतिक नौटंकी करने की बजाए अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: अजय साह ! रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने...

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

by firstreport desk2
1 week ago
0

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रत्न संजय बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, 6 IPS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट...

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

by firstreport desk2
1 week ago
0

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4...

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

by firstreport desk2
1 week ago
0

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ! देवघर / रांची: झारखण्ड के...

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 week ago
0

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    249 shares
    Share 100 Tweet 62
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    255 shares
    Share 102 Tweet 64
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    218 shares
    Share 87 Tweet 55

अभी अभी

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त  ED Action on Anup Majhi !

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त ED Action on Anup Majhi !

October 17, 2026
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

October 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.