Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल !

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल !

(एस०डी०आर०एफ०) वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
12 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के बिहटा में राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल (एस०डी०आर०एफ०) वाहिनी मुख्यालय के नये भवन का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन एवं पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल द्वारा बाढ़ एवं आपदा के समय किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही वहां लगाई गई प्रदर्शनी में आपदा के समय उपयोग किए जानेवाले उपकरणों / साधनों की कार्यपद्धतियों के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जवानों की हौसलाअफजाई की और कहा कि आपलोग इसी तरह अच्छे से काम करते रहिए।
ज्ञातव्य है कि राज्य में बाढ़, आगजनी, भूकंप, चक्रवात, नदी में डूबने की घटना आदि आपदा के दौरान खोज, बचाव एवं राहत कार्यों के लिए राज्य आपदा रिस्पांस बल (एस०डी०आर०एफ०) का गठन एक विशेष प्रशिक्षित बल के रूप में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया है। इसके बटालियन के मुख्यालय हेतु बिहटा, पटना में राज्य सरकार के द्वारा 25 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। बटालियन के अधिकारियों तथा जवानों के आवासन तथा कार्यालय हेतु भवन निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2013 में अस्थायी पोटा केबिन का निर्माण किया गया। इन अस्थायी संरचना के काफी पुराना हो जाने पर तथा एस०डी०आर०एफ० के कार्यबल में बढ़ोतरी के कारण वहाँ आवासन एवं कार्यालय कार्य के संचालन में काफी कठिनाई हो रही थी इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एस०डी०आर०एफ० के अधिकारियों एवं जवानों के बेहतर आवासन, प्रशिक्षण एवं कार्यालय हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 267.24 करोड़ रुपये की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी तथा निर्माण की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग को दी गयी।
इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 30 अप्रैल, 2023 को किया गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा कई बार स्थल पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया गया। 11 जुलाई, 2025 को निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना को शीघ्र पूरा करने, छतों पर सोलर लगाने तथा परिसर के पहुँच पथ को ठीक करने का निर्देश दिया गया।
आज उद्घाटन किए गए भवनों में 04 मंजिला प्रशासनिक भवन है जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के लिए कार्यालय कक्ष का निर्माण कराया गया है। 03 मंजिला प्रशिक्षण भवन है जिसमें 06 स्मार्ट क्लास रूम, पुस्तकालय, सभाकक्ष तथा कम्प्यूटर लैब, फैकल्टी चैम्बर एवं कार्यालय कक्ष है। 03 मंजिला क्वार्टर मास्टर स्टोर है जिसमें कुल 05 बड़े-बड़े भण्डार कक्ष हैं जिसमें आपदा से जुड़े आवश्यक उपकरण नाव आदि रखे जाएंगे। 03 मंजिला क्यू०आर०टी० भवन है जिसमें बहुउद्देशीय हॉल, डॉरमेट्री, डायनिंग
हॉल आदि हैं। राज्य आपदा रिस्पांस बल के कर्मियों के आवासन हेतु 03 बैरक का निर्माण किया गया है। एक बैरक में 100 लोगों के रहने की व्यवस्था है, इस प्रकार 03 बैरक में कुल 300 लोग रह सकते हैं। हेड कांस्टेबलों एवं कास्टेबलों के आवासन हेतु बहुमंजिले भवन में कुल 132 यूनिट फ्लैट बनाये गये हैं। ऑफिसर्स मेस में कुल 06 गेस्ट रूम, मीटिंग रूम तथा डाइनिंग हॉल हैं। कमान्डेंट, डिप्टी कमान्डेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर तथा डॉक्टर के आवासन हेतु अलग-अलग भवनों का निर्माण किया गया है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister #State Disaster #Response Force .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

by firstreport desk2
1 day ago
0

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की बेजा राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल, सीबीआई जांच तक आंदोलन जारी रहेगा: आदित्य साहू...

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड में 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल संचालन और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक...

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

by firstreport desk2
2 days ago
0

बिहार: जहरीली शराब का कहर जारी, 4 और दुखद मौतें; शराबबंदी पर मौन सरकार और मिलीभगत के गंभीर आरोप पटना:...

JPSC-JSSC धांधली मामला: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार, JPSC और JSSC को भेजा नोटिस, CBI जांच की मांग पर मांगा जवाब

झारखंड BJP का कांग्रेस-JMM पर हमला: प्रतुल शाहदेव बोले – ईसाई रैली में बेनकाब हुआ गठबंधन

by firstreport desk2
2 days ago
0

ईसाई रैली में बेनकाब हुआ कांग्रेस-JMM का गठबंधन, मुख्यमंत्री का दावा भी निकला खोखला: प्रतुल शाहदेव रांची: झारखंड भारतीय जनता...

पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

संथाल परगना में जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को पत्र लिख उठाई डिटेंशन सेंटर की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

संथाल परगना में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान: अमित शाह को पत्र लिख डिटेंशन सेंटर और...

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

by firstreport desk2
2 days ago
0

सोन नदी जल बंटवारा: बिहार और झारखंड के बीच 25 साल पुराना अंतर्राज्यीय जल विवाद सुलझा, अमित शाह की उपस्थिति...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    186 shares
    Share 74 Tweet 47
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    168 shares
    Share 67 Tweet 42

अभी अभी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गोवा दौरा (CEC Gyanesh Kumar Goa Visit)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गोवा दौरा (CEC Gyanesh Kumar Goa Visit)

September 2, 2026
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड: BLA अब प्रतिदिन जमा कर सकेंगे अधिकतम 10 फॉर्म, CEO के. रवि कुमार ने दिए निर्देश

September 2, 2026
JPSC/JSSC परीक्षा घोटाला: BJP प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की, CBI जांच और FIR रद्द करने की मांग की।

JPSC/JSSC परीक्षा घोटाला: BJP प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की, CBI जांच और FIR रद्द करने की मांग की।

September 2, 2026
NUSRL रांची में “Voter Registration 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू | उद्घाटन सत्र

NUSRL रांची में “Voter Registration 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू | उद्घाटन सत्र

September 2, 2026
JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.