Sunday, August 30, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले को दी 274 करोड़ रुपये की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले को दी 274 करोड़ रुपये की सौगात !

400 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
6 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले को दी 274 करोड़ रुपये की सौगात !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

चैंबर चुनाव टीम तुलसी पटेल (Chamber Election Team Tulsi Patel)

JMM का बाबूलाल मरांडी पर बड़ा हमला: ‘खनन कंपनियों के प्रवक्ता बने, झारखंड के हितों की नहीं चिंता’

केंद्र की नीतियां देश को आर्थिक संकट में धकेल रहीं: डॉ. राजीव नारायण प्रसाद

रक्षाबंधन 2026: सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी, दीं शुभकामनाएं

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बेगूसराय में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेगूसराय के प्रगति कार्य का जायजा लिया एवं अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं कर्मियों के आवासन की सुविधा सुनिश्चित कराएं। मुख्य सड़क से अस्पताल परिसर तक आवागमन सुचारु रुप से हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण कराएं। इस अस्पताल का निर्माण हो जाने से आसपास के लोगों को ससमय बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
मुख्यमंत्री ने बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केम्प्टी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, मेडिवर्सल सिमरन, मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बेगूसराय एवं ऋषभराज (कूलप्लस प्लाटोवेयर) का शिलापट्ट अनावरण कर उ‌द्घाटन तथा एपिक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास किया। इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, बेगूसराय में स्थापित नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां प्रोडक्शन किए जा रहे सामग्रियों के संबंध में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग पूरे बिहार में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने में लगे हैं। हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। इस प्रकार के नए उद्योग स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिलेगा तथा इससे आसपास के इलाकों का भी काफी विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से ऋण के तहत 578 करोड़ 9 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का निबंधन प्रमाण पत्र, 13 दीदी अधिकार केंद्र की चाभी, सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को ई-रिक्शा की चाभी, 405 जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों हेतु जीविकोपार्जन निवेश निधि के तहत 2 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।
जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियों को बधाई है। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आगे भी पूरे बुलंदी के साथ काम करते रहिए, राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में बेगूसराय अंतर्गत तेघड़ा-मुबारकपुर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, बखरी-बहादुरपुर (खगड़िया बॉर्डर) बाईपास पथ का निर्माण, बी०टी०पी०एस० चकिया (एन०एच०-31) से लखमिनियां बलिया भाया गुप्ता लखमिनियां बांध तक बेगूसराय बाईपास पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, जल-निस्सरण प्रमंडल, समस्तीपुर के अधीन बेगूसराय जिला अंतर्गत कावर झील को जोड़ने वाले विभिन्न नालों की उड़ाही एवं चेकडैम निर्माण कार्य, सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र में द्वितीय चरण का विकास कार्य तथा प्रखंड शाम्हो के अकहा पूरहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने बियाडा प्रांगण में बेगूसराय जिला अंतर्गत 274 करोड़ रुपये की लागत से 400 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 165 करोड़ रुपये की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, विधायक अभिषेक आनंद, विधायक रजनीश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #During the Samriddhi Yatra#the Chief Minister# gave a gift #of Rs 274 crore #to Begusarai district. .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

by firstreport desk2
2 days ago
0

दुमका में MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ कांग्रेस का महाधरना: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— "झारखंड के अधिकारों पर...

झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

by firstreport desk2
2 days ago
0

खनिज हमारा तो फैसला भी झारखंड का: सेस के मुद्दे पर झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला रांची: झारखंड मुक्ति...

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

by firstreport desk2
2 days ago
0

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की गंभीर पहल रांची: झारखंड में बौद्ध समाज की...

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

by firstreport desk2
2 days ago
0

कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी, MMDR अधिनियम पर विरोध बेबुनियाद': झारखंड BJP अध्यक्ष आदित्य साहू रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश...

रांची में कांग्रेस का धरना: चंदा प्रकरण की जांच और MMDR एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्गज नेता

रांची में कांग्रेस का धरना: चंदा प्रकरण की जांच और MMDR एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्गज नेता

by firstreport desk2
2 days ago
0

चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच और MMDR एक्ट के खिलाफ रांची में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन...

आदिवासी एकता महाजुटान रैली: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान के कार्यक्रम का मिला न्योता

आदिवासी एकता महाजुटान रैली: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान के कार्यक्रम का मिला न्योता

by firstreport desk2
2 days ago
0

30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी में 'आदिवासी एकता महाजुटान रैली', सीएम हेमंत सोरेन को मिला मुख्य अतिथि बनने का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार हजारीबाग पहुंचे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मातृशोक में व्यक्त की संवेदना

    झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार हजारीबाग पहुंचे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मातृशोक में व्यक्त की संवेदना

    10 shares
    Share 4 Tweet 3
  • CUJ Ranchi Protest: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस फीस वृद्धि के खिलाफ गेट पर बैठे छात्र, भूख हड़ताल का ऐलान

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    164 shares
    Share 66 Tweet 41
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    191 shares
    Share 76 Tweet 48
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    172 shares
    Share 69 Tweet 43

अभी अभी

मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी, डॉ. प्रदीप वर्मा के प्रयास रंग लाए

मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी, डॉ. प्रदीप वर्मा के प्रयास रंग लाए

August 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल, संताली भाषा पर रखी मांगें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल, संताली भाषा पर रखी मांगें

August 29, 2026
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप टेरर फंडिंग मामला: NIA कोर्ट में टली सुनवाई, 14 सितंबर को अगली पेशी

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप टेरर फंडिंग मामला: NIA कोर्ट में टली सुनवाई, 14 सितंबर को अगली पेशी

August 29, 2026
राकेश सिन्हा का बाबूलाल मरांडी पर तंज: ‘बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सम्राट चौधरी को पत्र लिखें’

झारखंड कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन घेराव: तैयारियों को लेकर 1 से 3 सितंबर तक बैठकों का दौर

August 29, 2026
श्री कृष्ण जन्मोत्सव: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी में ‘दही हांडी फोड़’ प्रतियोगिता के लिए मिला आमंत्रण

श्री कृष्ण जन्मोत्सव: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी में ‘दही हांडी फोड़’ प्रतियोगिता के लिए मिला आमंत्रण

August 29, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.