Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले को दी सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले को दी सौगात !

853 करोड़ रुपये की लागत से 172 योजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले को दी सौगात !
4
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मुशहरी प्रखंड के चांदनी चौक (एन0एच0-28) से बखरी पथ (एन0एच0-57) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक 15 प्रतिशत यह कार्य पूर्ण करा लिया गया है। काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्धारित समय के अंदर इसे पूर्ण करा लिया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से कराया जा रहा है, इनमें मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग में रिंग रोड का निर्माण कार्य, एन0एच0- 122 गोबरसही चौक से माड़ीपुर पावर हाउस चौक एवं मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच पथ सहित आर०ओ०बी० का निर्माण एवं मधौल-रामदयालु पथ का चौड़ीकरण कार्य, सबहा चौक से मरीचा तक पथ का निर्माण कार्य, एन0एच0-122 अन्तर्गत चांदनी चौक से रामदयालु नगर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं पुनर्विकास का कार्य, सोडा गोदाम से चंदवारा बांध के बीच उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल के पहुंच पथ का निर्माण एवं फेज-02 अन्तर्गत जेल चौक से खुदीराम बोस चिता स्थल (650 मी०) तक तथा फेज-01 के तहत पूर्व निर्मित पहुंच मार्ग के जंक्शन से सिपाहपुर पुराना एन०एच० (1450 मी०) तक सड़क का निर्माण कार्य, गायघाट प्रखण्ड के भटगामा में मधुरपट्टी घाट पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री सेतु योजनान्तर्गत औराई प्रखंड के घनश्यामपुर पंचायत अन्तर्गत मुसमारा सोती धारा पर पुल का निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री सेतु योजनान्तर्गत औराई प्रखंड के बसुआ गांव में लखनदेई नदी पर आर०सी०सी० पुल का निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री सेतु योजनान्तर्गत औराई प्रखंड के सुन्दरखौली गांव में लखनदेई नदी पर पुल का निर्माण कार्य, बन्दरा प्रखंड अंतर्गत बड़गाँव से शंकरपुर तक पथ का निर्माण कार्य तेजी आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड का नाम अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर किया जाएगा। लगभग 63 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है। इस बस स्टैंड का नाम अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर करने हेतु विभागीय स्तर से अधिसूचित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी कार्यों को अच्छे ढंग से पूर्ण कराएं तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर यह कार्य पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य (फेज-2) का फीता काटकर उद्घाटन किया। फेज-2 के तहत बाजार समिति प्रांगण अहियापुर में प्रशासनिक भवन, निबंधन कार्यालय, कैंटीन, वर्कर
रेस्ट शेड, शौचालय, लोडिंग एवं वेडिंग प्लेटफॉर्म, व्यावसायिक भवन आदि का निर्माण के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। बाजार समिति प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा संपोषित 27628 स्वयं सहायता समूहों को बैंकों द्वारा वित्त प्रदत हेतु 406 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण के दिशा में किए गए अनेक कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। यह हम सभी महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे हम सभी का आत्मसम्मान बढ़ा है। इसके लिए हम सभी आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत के क्रम में कहा कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। बिहार के विकास में आप सबका भी महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी महिलाओं को बधाई देता हूं। आप इसी प्रकार आगे बढ़ते रहिए। सरकार हर संभव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन बाजार समिति, अहियापुर के प्रांगण में मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत 853 करोड़ रुपये की लागत से 172 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। इनमें 212 करोड़ रुपये की लागत से 47 योजनाओं का उ‌द्घाटन, 194 करोड़ रुपये की लागत से 89 योजनाओं का शिलान्यास तथा 447 करोड़ रुपये की लागत से 36 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है।
जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक अभियान, विशेष कार्यबल सह पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा कुंदन कृष्णन, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Tags: Chief Minister gave a gift to #Muzaffarpur district #during #the Samriddhi Yatra .
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची: झारखंड में 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल संचालन और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक...

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

by firstreport desk2
2 days ago
0

बिहार: जहरीली शराब का कहर जारी, 4 और दुखद मौतें; शराबबंदी पर मौन सरकार और मिलीभगत के गंभीर आरोप पटना:...

JPSC-JSSC धांधली मामला: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार, JPSC और JSSC को भेजा नोटिस, CBI जांच की मांग पर मांगा जवाब

झारखंड BJP का कांग्रेस-JMM पर हमला: प्रतुल शाहदेव बोले – ईसाई रैली में बेनकाब हुआ गठबंधन

by firstreport desk2
2 days ago
0

ईसाई रैली में बेनकाब हुआ कांग्रेस-JMM का गठबंधन, मुख्यमंत्री का दावा भी निकला खोखला: प्रतुल शाहदेव रांची: झारखंड भारतीय जनता...

पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

संथाल परगना में जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को पत्र लिख उठाई डिटेंशन सेंटर की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

संथाल परगना में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान: अमित शाह को पत्र लिख डिटेंशन सेंटर और...

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

by firstreport desk2
2 days ago
0

सोन नदी जल बंटवारा: बिहार और झारखंड के बीच 25 साल पुराना अंतर्राज्यीय जल विवाद सुलझा, अमित शाह की उपस्थिति...

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

by firstreport desk2
2 days ago
0

राहुल गांधी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश: केशव महतो कमलेश ! रांची : लोकसभा में विपक्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    192 shares
    Share 77 Tweet 48
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    185 shares
    Share 74 Tweet 46
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    168 shares
    Share 67 Tweet 42

अभी अभी

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

September 1, 2026
विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

September 1, 2026
झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

MMDR संशोधन पर भाजपा की बेचैनी से साफ है चोट सही जगह लगी: विनोद पांडेय | JMM vs BJP Jharkhand

September 1, 2026
झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

September 1, 2026
CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.