Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में सीवान जिले में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में सीवान जिले में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा !

मुख्यमंत्री ने सीवान जिले को दी 202 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में सीवान जिले में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सीवान जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा में नवनिर्मित सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा के प्रांगण में सीवान जिले की 202 करोड़ रुपये की लागत से कुल 71 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 157 करोड़ रूपये की 40 योजनाओं का शिलान्यास एवं 45 करोड़ रुपये की 31 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।
मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा के प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा सीवान जिले में संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक, स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री द्वारा तेल प्रसंस्करण इकाई हेतु सूर्यान्स एफ०पी०ओ० को 9 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही फार्म मशीनरी बैंक के लिए मुकेश कुमार, ग्राम कयलगढ़ बढ़ेरिया को 8 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त झोपड़ी मशरूम इकाई हेतु धर्मेंद्र राम को 89,750 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। कृषि सखियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे सभी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को निरंतर जागरूक कर रही हैं। सरकार द्वारा उन्हें 5 हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस प्रकार सीवान जिले के 11 प्रखंडों में कुल 23 कृषि सखियों को 5 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजना सीवान आंदर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का आंदर ढाला के समीप स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सड़क के निर्माण का काम लगभग 24 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष निर्माणाधीन कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित पचरुखी बाईपास मोहम्म्दपुर मोड़ (एन0एच0-531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एन0एच0-227) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य, मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु स्वीकृति प्रदान करना, भण्टापोखर जीरादेई पथ वाया जामापुर बाजार तक चौड़ीकरण एवं मजूबतीकरण का कार्य, सीवान जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या- 89 (बबुनिया-सिसवन रोड) पर सीवान यार्ड, सीवान रेलवे स्टेशन से पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-91 (रेलवे कि०मी० 386/36-38) के बदले आर०ओ०बी० (सड़क उपरी पुल) के निर्माण कार्य योजना का क्रियान्वयन प्रगति पर है। अधिकरियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुनाथपुर प्रखण्ड के नेवारी, गभिरार एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच उतर प्रदेश सरकार द्वारा घाघरा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल के पहुंच पथ का निर्माण कार्य, दरौली प्रखंड के खरीद-दरौली घाट एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच घाघरा नदी पर सेतु के निर्माण एवं बिहार की तरफ से पहुंच पथ का निर्माण कार्य, नौतन प्रखण्ड में मैरवा ग्रिड उपकेन्द्र एवं संबंधित वे का निर्माण, कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य सहित सीवान जिले की अन्य विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से जारी है।
मुख्यमंत्री ने पंचमंदिरा पोखरा, सीवान में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पार्क एवं पोखरा का कराए गए सौंदर्गीकरण का निरीक्षण किया। पंचमंदिरा पोखरा, सीवान में मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज संचयन का कार्यारंभ किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आजाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक अभियान, विशेष कार्य बल सह पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश कुमार, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्त एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister #took stock #of various schemes# in Siwan district #during# the Samriddhi Yatra.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची: झारखंड में 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल संचालन और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक...

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

by firstreport desk2
2 days ago
0

बिहार: जहरीली शराब का कहर जारी, 4 और दुखद मौतें; शराबबंदी पर मौन सरकार और मिलीभगत के गंभीर आरोप पटना:...

JPSC-JSSC धांधली मामला: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार, JPSC और JSSC को भेजा नोटिस, CBI जांच की मांग पर मांगा जवाब

झारखंड BJP का कांग्रेस-JMM पर हमला: प्रतुल शाहदेव बोले – ईसाई रैली में बेनकाब हुआ गठबंधन

by firstreport desk2
2 days ago
0

ईसाई रैली में बेनकाब हुआ कांग्रेस-JMM का गठबंधन, मुख्यमंत्री का दावा भी निकला खोखला: प्रतुल शाहदेव रांची: झारखंड भारतीय जनता...

पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

संथाल परगना में जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को पत्र लिख उठाई डिटेंशन सेंटर की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

संथाल परगना में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान: अमित शाह को पत्र लिख डिटेंशन सेंटर और...

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

by firstreport desk2
2 days ago
0

सोन नदी जल बंटवारा: बिहार और झारखंड के बीच 25 साल पुराना अंतर्राज्यीय जल विवाद सुलझा, अमित शाह की उपस्थिति...

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

by firstreport desk2
2 days ago
0

राहुल गांधी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश: केशव महतो कमलेश ! रांची : लोकसभा में विपक्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    192 shares
    Share 77 Tweet 48
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    168 shares
    Share 67 Tweet 42
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    176 shares
    Share 70 Tweet 44

अभी अभी

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

September 1, 2026
विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

September 1, 2026
झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

MMDR संशोधन पर भाजपा की बेचैनी से साफ है चोट सही जगह लगी: विनोद पांडेय | JMM vs BJP Jharkhand

September 1, 2026
झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

September 1, 2026
CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.