Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !

मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !

औद्योगिक विकास को और गति देकर अधिक से अधिक रोजगार सृजन हेतु दिये आवश्यक निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
6 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे  औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड राज्यसभा में महागठबंधन मजबूत एक सीट पर कांग्रेस का दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे बक्सर जिले के नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने संचालित औद्योगिक इकाइयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को और गति देकर अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बक्सर जिला अंतर्गत नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर कई औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वरुण वेबरेज लिमिटेड, बक्सर के पेप्सीको बॉटलिंग प्लांट एवं ड्रिंकिंग वाटर बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने वरुण वेबरेज लिमिटेड स्थित क्वालिटी इंश्योरेंस लैब आदि का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पेप्सीको बोटलिंग प्लांट में ठंडा पेय पदार्थ के कई उत्पाद तैयार होते हैं, जिनमें पेप्सी, माउंटेन ज्यू, सेवेन अप, स्लाइस, स्टिंग, निंबुज, फीज आदि शामिल है।
वरुण वेबरेज लिमिटेड, बक्सर के कार्यालय में अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को नवानगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित भूमि का रकवा, संचालित औद्योगिक इकाइयां, निवेश, यहां तैयार होनेवाले उत्पादों के बाजार की उपलब्धता, औद्योगिक इकाईयों को दी जाने वाली सुविधाएं, रोजगार की उपलब्धता आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को इथेनॉल प्लांट के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि, कर्मचारियों की संख्या, निवेश, उपलब्ध बाजार एवं प्रदान की जा रही अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।
नवानगर औद्योगिक क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने एस०एल०एम०जी० वेबरेज लिमिटेड के कोको कोला प्लांट, वाटर बॉटलिंग प्लांट आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तैयार किए जा रहे शीतल पेय पदार्थ की प्रक्रिया, वाटर ट्रिटमेंट प्लांट, माइक्रो लैब, लेबोरेटरी आदि का मुआयना किया। इस औद्योगिक इकाई के लिए आवंटित भूमि का रकवा, कंपनी द्वारा निवेश की गई धनराशि, यहां तैयार होने वाले उत्पादों के बाजार की उपलब्धता, स्थानीय लोगों को मिल रहे रोजगार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित स्पेशल इकॉनॉमी जोन नवानगर में लगभग 125 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित सेज का जायजा लिया, जिसे बिहार के दो प्रमुख सेज में से एक माना जा रहा है। तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग द्वारा तैयार की जा रही कार्ययोजना और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी ली, जिसमें सड़क, बिजली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है। नवानगर में कई फैक्ट्रियां पहले से ही हैं और भविष्य में और विस्तार की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि नवानगर को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में और विस्तार करने के लिए कार्य करें जिससे रोजगार के और नये अवसर पैदा होंगे। यह क्षेत्र बिहार के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। नवानगर क्षेत्र को एक बड़े औद्योगिक केंद्र (इंडस्ट्रियल हब) के रूप में विकसित करने के लिए निवेश और रोजगार बढ़ाने की जरूरत है।
ज्ञातव्य है कि बक्सर जिला में तीन औद्योगिक क्षेत्र यथा बक्सर, नवानगर और डुमरांव है। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में वरुण वेबरेज लिमिटेड, एस०एल०एम०जी० वेबरेज लिमिटेड तथा भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड है। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में कुल भूमि का रकवा 439.68 एकड़ है। इसमें संरचनाओं के निर्माण हेतु भूमि का रकवा 56.10 एकड़ है। यहां आवंटन योग्य भूमि का रकवा 383.58 एकड़ है. जिसमें 337.07 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। रिक्त भूमि का रकवा 45.88 एकड़ है। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों के लिए डेडीकेटेड बिजली फीडर, वर्षा जल और औद्योगिक अपशिष्ट की निकासी हेतु नाला, सोलर स्ट्रीट लाइट, कामकाजी महिला छात्रावास, 24 घंटे पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र बिहार का दूसरा विशेष आर्थिक जोन (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) के रूप में प्रस्तावित है, जिनके कुल भूमि का रकवा 439.68 एकड़ में से 126.51 एकड़ भूमि विशेष आर्थिक क्षेत्र के रुप में विकसित करने के लिए चयन किया गया है। विशेष आर्थिक जोन, नवानगर की मान्यता वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिनांक 19.10.2024 को प्रदान किया गया। विशेष आर्थिक जोन में निर्यात करनेवाली कंपनियों को भूमि आवंटित की जाएगी, इन औद्योगिक इकाई द्वारा बनाए गए उत्पाद देश के बाहर और दूसरे राज्यों में भेजे जायेंगे, जिससे बिहार की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी। इससे राज्य की निर्यात में भागीदारी बढ़ेगी तथा बड़ी तदाद में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के पश्चात् हवाई मार्ग से लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने बक्सर में निर्मित गंगा पुल का हवाई सर्वेक्षण किया। बिहार से उत्तर प्रदेश को सम्पर्कता प्रदान करने वाला गंगा नदी पर निर्मित यह पुल है, जिसमें पुराना दो लेन पुल एवं नया फोर लेन पुल शामिल है। इससे बक्सर और उत्तर प्रदेश के बीच आवाजाही आसान होगा। साथ ही क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक संतोष कुमार निराला, विधायक राहुल कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी बक्सर डॉ० विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: #The Chief Minister #visited #the industrial area# being developed #as a special# economic zone.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त घोटाला, दवा बर्बादी और एंबुलेंस...

झारखंड प्रदेश में  वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

झारखंड प्रदेश में वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रॉंची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज...

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित "आदिनिवास ऐप" के शुभारंभ कार्यक्रम में...

NEET नहीं, बल्कि संपूर्ण NTA ही घोटाला  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और NTA के कार्यशैली पर CBI -ED का जाँच हो- अम्बा प्रसाद !

NEET नहीं, बल्कि संपूर्ण NTA ही घोटाला शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और NTA के कार्यशैली पर CBI -ED का जाँच हो- अम्बा प्रसाद !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :- झारखंड के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं NEET पेपर घोटाले का बात करने नहीं आई...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    54 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.