Saturday, October 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » पूर्व मंत्री स्व० हरि प्रसाद साह की मूर्ति का किया अनावरण !

पूर्व मंत्री स्व० हरि प्रसाद साह की मूर्ति का किया अनावरण !

मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिला के लिये प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं से संबंधित विकास योजनाओं का किया शिलान्यास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पूर्व मंत्री स्व० हरि प्रसाद साह की मूर्ति का किया अनावरण !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मधुबनी जिला के लौकही में जिला के लिए प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित विकास योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने लौकही के सूर्य प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद निश्चय रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। इस दौरान वहां उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने 178 करोड़ रुपये की लागत की पथ निर्माण विभाग द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ-527 बी एवं खजौली रेलवे स्टेशन-जयनगर रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित रेलवे समपार संख्या-39सी (रेलवे कि०मी० चैनेज-47+445) पर आर०ओ०बी० सहित पहुंच पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 264.93 करोड़ की लागत की जल संसाधन विभाग द्वारा पुरानी कमलाधार, जीवछ कमला का पुनर्जीवन कार्य तथा 161.08 करोड़ रुपये लागत की पुरानी कमला नदी एवं जीवछ कमला नदी पर 04 अदद बीयर एवं अन्य संरचना के निर्माण कार्य एवं इससे सिंचाई सुविधा बढ़ाने तथा बाढ़ न्यूनीकरण कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 14.53 करोड़ रुपये की लागत की नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम, मधुबनी क्षेत्रान्तर्गत बस स्टैंड निर्माण योजना का शिलान्यास तथा 31.13 करोड़ रुपये लागत की पर्यटन विभाग द्वारा फूलहर स्थान, हरलाखी में
पर्यटकीय सुविधाओं के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व० हरि प्रसाद साह की मूर्ति का अनावरण किया और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ज्ञातव्य है कि 264.93 करोड़ रुपये लागत की पुरानी कमलाधार, जीवछ नदी, जीवछ कमला एवं पुरानी कमला नदी आदि को पुनर्जीवित करने एवं इससे सिंचाई सुविधा बढ़ाने तथा बाढ़ न्यूनीकरण की प्रस्तावित योजना (बाढ़ प्रक्षेत्र) का शिलान्यास किया गया। कमला नदी के अतिरिक्त पुरानी कमला, मरनी कमला नदी एवं जीवछ नदी खजौली, पंडौल आदि प्रखण्डों से पूर्व से प्रवाहित है। सन् 1987 में कमला नदी पर मुख्य बांध का निर्माण होने के कारण पूर्व से प्रवाहित पुरानी कमला एवं उससे जुडी मरनी कमला मृतप्राय हो गई। प्रखंड खजौली की सुक्की पंचायत के पास कमला दाया बांध में Head Regulator बनाकर तथा पुरानी कमला एवं उससे जुड़ी मरनी कमला का जीर्णोद्धार कर इन सभी नदियों को पुनर्जीवित किये जाने की योजना है। इस योजना का कार्यान्वयन कुल 160.00 कि0मी0 में होना है। इसके अंतर्गत बाढ़ प्रबंधन से संबंधित कार्य से मधुबनी जिला के खजौली, राजनगर एवं पंडौल (कुल 3) प्रखंड तथा दरभंगा जिला के केवटी, दरभंगा सदर, बहादुरपुर, बहेरी, बेनीपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं कुशेश्वरस्थान पश्चिमी (कुल 8) क्षेत्र लाभांवित होंगे।
साथ ही मुख्यमंत्री ने 161.08 करोड़ रुपये लागत की पुरानी कमला नदी एवं जीवछ कमला पर 04 अदद बीयर एवं अन्य संरचना के निर्माण कार्य आदि को पुनर्जीवित करने एवं इससे सिंचाई सुविधा बढ़ाने तथा बाढ़ न्यूनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस योजनान्तर्गत नदियों को आपस में जोड़ने से कृषि उद्देश्य हेतु पानी की निरंतर आपूर्ति होगी तथा सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी की कमी की समस्या दूर होगी। साथ ही नदियों को आपस में जोड़ने से बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से अतिरिक्त पानी को पानी की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की ओर मोड़कर बाढ़ नियंत्रण में योगदान मिलेगा एवं बाढ प्रबंधन होगा। मधुबनी जिला अंर्तगत पंडौल एवं रहिका प्रखंड तथा दरभंगा जिला अंतर्गत बहादुरपुर, मनीगाछी एवं घनश्यामपुर प्रखंड के अंतर्गत लगभग 6089 हेक्टेयर कमांड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इससे मधुबनी और दरभंगा जिले में मछली, मखाना, सिंघाड़ा आदि जलीय उत्पादों की पैदावार बढ़ेगी।
14.53 करोड़ रुपये की लागत से मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मधुबनी शहर के वासियों द्वारा व्यावसायिक, सांस्कृतिक एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बस सहित अन्य यात्री वाहन का प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में शहर की आवश्यकता हेतु उपलब्ध बस अड्डा शहर के मध्य गंगासागर चौक पर अवस्थित है। शहर का तीव्र नगरीकरण हो रहा है तथा जनघनत्व भी बढ़ रहा है। शहर में उपलब्ध सड़कें काफी संकीर्ण हैं एवं सड़कों के चौड़ीकरण हेतु पर्याप्त जगह भी उपलब्ध नहीं है, ऐसे में गंगासागर चौक अवस्थित बस अड्डा से खुलने वाली बसों सहित अन्य वाहनों के आवागमन से जाम, पार्किंग व प्रदूषण सहित अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है। रामपट्टी के निकट प्रस्तावित बस अड्डा वर्तमान में शहर से लगभग 05 कि०मी० की दूरी पर है। यहां पर बस स्टैण्ड के निर्माण से मधुबनी शहर को जाम एवं प्रदूषण की समस्या से मुक्ति मिलेगी तथा यह शहर के विस्तारीकरण में भी सहयोग प्रदान करेगा।
178 करोड़ रुपये की लागत से जयनगर शहीद चौक के पास आर०ओ०बी० के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जयनगर-खजौली रेलवे स्टेशन के बीच बने LC-39 पर विभिन्न माध्यम से आर०ओ०बी० निर्माण की मांग की जाती रही है। LC-39 पर आर०ओ०बी० के निर्माण नहीं होने के कारण अनेक दिशाओं से जयनगर बाजार आनेवाले आम लोगों को रेलवे द्वारा निर्मित यू-टर्न सड़क से लगभग दो से तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही यात्री रेल गाड़ी / मालवाहक रेलगाड़ी आने के समय रेलवे गुमटी बंद रहने के कारण काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है एवं भारी जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। आर०ओ०बी० निर्माण हो जाने से जयनगर बाजार जानेवाले लोगों के द्वारा तय की जा रही अतिरिक्त दूरी, समय व ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
31.13 करोड़ रुपये की लागत से मधुबनी जिला स्थित माँ सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल ‘फुल्हर स्थान’ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जानेवाले कार्य का शिलान्यास किया गया। फुलहर स्थान मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड में एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है। यह वह स्थान है जहाँ भगवान राम एवं देवी सीता पहली बार मिले थे। यहाँ मिथिला के राजा जनक का फूलों का बगीचा था। देवी भगवती का एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर जिसे गिरजा स्थान के रूप में जाना जाता है, यहीं स्थित है। इस स्थान को बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2020 में हिन्दू तीर्थयात्रियों के लिये पर्यटन केन्द्र के रूप में मान्यता दी गयी है। इस स्थल के विकसित होने से मधुबनी जिला पर्यटकीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो जायेगा एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलने से मधुबनी जिलावासियों की आर्थिक उन्नति होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, मधुबनी जिले की प्रभारी मंत्री सह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद रामप्रीत मंडल, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक सतीश कुमार साह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुडकलकट्टी, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर, दरभंगा प्रक्षेत्र की पुलिस उपमहानिरीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम, मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा, मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Tags: #Statue of former #minister Late Hari Prasad Sah #unveiled .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

by firstreport desk2
6 days ago
0

मतदाता सूची विवाद: 'वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?' - कांग्रेस का तीखा हमला SIR...

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

by firstreport desk2
6 days ago
0

राजनीतिक नौटंकी करने की बजाए अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: अजय साह ! रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने...

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

by firstreport desk2
1 week ago
0

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रत्न संजय बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, 6 IPS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट...

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

by firstreport desk2
1 week ago
0

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4...

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

by firstreport desk2
1 week ago
0

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ! देवघर / रांची: झारखण्ड के...

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 week ago
0

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    249 shares
    Share 100 Tweet 62
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    255 shares
    Share 102 Tweet 64
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    218 shares
    Share 87 Tweet 55

अभी अभी

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त  ED Action on Anup Majhi !

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त ED Action on Anup Majhi !

October 17, 2026
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

October 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.