Wednesday, July 15, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » प्रधानमंत्री ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का किया शुभारंभ !

प्रधानमंत्री ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का किया शुभारंभ !

105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका निधि में किया ट्रांसफर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का किया शुभारंभ !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन: CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी का संबोधन, ‘स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य’ पर दिया मार्गदर्शन

चतरा में सेना के जवान की मौत पर आंदोलन: भाजयुमो कोषाध्यक्ष श्रीनिवास गिरफ्तार !

झारखंड में निवेश पर JMM का पलटवार: विनोद पांडेय बोले— ‘निवेश प्रक्रिया नहीं समझती BJP, 70 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार’

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभकिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने 105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनकी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। बिहार का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीविका निधि का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हैं। इस काम से स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को लोन की राशि मिलने में सुविधा होगी। राज्य सरकार ने इस काम के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि के बैंक खाते में आज भेजी जा रही है। खुशी की बात है कि इसके लिए आगे केन्द्र सरकार भी 110 करोड़ रुपये की सहायता देगी। इससे स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को काफी फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 को हमारी सरकार बनी थी, तबसे ही महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया है। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण से शुरुआत की गयी। वर्ष 2013 से पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। वर्ष 2016 से महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसे ‘जीविका’ नाम दिया और इससे जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी कहा। अब स्वयं सहायता समूह की संख्या लगभग 11 लाख हो गयी है जिसमें जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख हो गयी है। वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा है जिनकी संख्या 37 हजार हो गयी है जिसमें लगभग 3 लाख 85 हजार जीविका दीदियां हैं, इसका गठन लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी गयी है जिसमें हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। यह काम इसी सितम्बर माह से शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने कई नये निर्णय लिये हैं। सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलनेवाली पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुँचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी जाती थी। अब इसी साल राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि सभी घरों को बिजली मुफ्त दी जायेगी, जिसे लागू भी कर दिया गया है। वर्ष 2020 में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया। वर्तमान तक युवाओं को 10 लाख नौकरी एवं 39 लाख रोजगार दे दिया गया है। चुनाव से पहले ही 50 लाख से अधिक नौकरी एवं रोजगार दे दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी / रोजगार दिया जायेगा। अब बिहार में नये उद्योग लगाने के लिए भी विशेष सहायता दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई, 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी। फरवरी, 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी है। इस वर्ष ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के आयोजन का जिम्मा बिहार को मिला, जो गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी इन दिनों कई बार बिहार आये तथा विकास के कई कार्यों का उद्घाटन/शिलान्यास किया है। इन सब कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां जुड़ी हुयीं हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से जीविका दीदियों की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन से परिवार, समाज और राज्य के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी और भी मजबूत होगी। इस कार्यक्रम के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पुनः अभिनंदन करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बिहार राज्य बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड से संबंधित एक वीडियो फिल्म प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा उपस्थित थीं, जबकि सभी जिलों से जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, जीविका दीदियां एवं वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।

Tags: #Prime Minister inaugurated #Bihar State# Livelihood# Nidhi Credit Cooperative Federation Limited .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक, कांग्रेस ने उठाए अहम मुद्दे

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक, कांग्रेस ने उठाए अहम मुद्दे

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक में कांग्रेस ने उठाया 'नाना-नानी मैपिंग' का मुद्दा; 22 जुलाई को...

झारखंड: दिल्ली में ₹99,639 करोड़ का निवेश ‘रीपैकेजिंग’ नहीं, प्रशासनिक अज्ञानता दिखा रही BJP: कांग्रेस

झारखंड: दिल्ली में ₹99,639 करोड़ का निवेश ‘रीपैकेजिंग’ नहीं, प्रशासनिक अज्ञानता दिखा रही BJP: कांग्रेस

by firstreport desk2
2 days ago
0

दिल्ली में ₹99,639 करोड़ का निवेश 'रीपैकेजिंग' नहीं; हेमंत सोरेन सरकार के ऐतिहासिक कदम से BJP के पेट में दर्द:...

झारखंड में शिक्षा क्रांति: BIT सिंदरी बनेगी यूनिवर्सिटी, 15 दिनों में चालू होगा विश्वविद्यालय सेवा आयोग

झारखंड में शिक्षा क्रांति: BIT सिंदरी बनेगी यूनिवर्सिटी, 15 दिनों में चालू होगा विश्वविद्यालय सेवा आयोग

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड में शिक्षा क्रांति: 'माइनिंग से माइंड' की ओर बढ़ेगा राज्य, BIT सिंदरी बनेगी यूनिवर्सिटी; सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा...

700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!’ सरयू राय ने चांडिल नहर की बदहाली पर हेमंत सरकार को घेरा

700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!’ सरयू राय ने चांडिल नहर की बदहाली पर हेमंत सरकार को घेरा

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची/जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना की चांडिल बाँयी मुख्य नहर और उसकी वितरण प्रणाली...

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए भरा नामांकन; बोले- यह बिहार के बेहतर भविष्य की शुरुआत है

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए भरा नामांकन; बोले- यह बिहार के बेहतर भविष्य की शुरुआत है

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर...

झारखंड सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला: ‘दावोस के पुराने निवेश को दिल्ली में रीपैकेज कर रही हेमंत सरकार !’

झारखंड सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला: ‘दावोस के पुराने निवेश को दिल्ली में रीपैकेज कर रही हेमंत सरकार !’

by firstreport desk2
2 days ago
0

​झारखंड सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला: 'दावोस के पुराने निवेश को दिल्ली में रीपैकेजिंग कर रही हेमंत सरकार !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    79 shares
    Share 32 Tweet 20
  • झारखंड ऊर्जा विकास निगम में कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, हादसे बढ़े: अजय राय

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • पलामू में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: मां ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत; खुद को बचाया गया

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • रांची अशोक नगर चोरी कांड: 80 लाख की जगुआर से आए थे चोर, फर्जी आधार कार्ड से होटल में रुके

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    127 shares
    Share 51 Tweet 32

अभी अभी

भारत टेक्स 2026: झारखंड के 6 GI टैग उत्पादों की वैश्विक धूम

भारत टेक्स 2026: झारखंड के 6 GI टैग उत्पादों की वैश्विक धूम

July 14, 2026
69 वें CPA सम्मेलन में हिस्सा लेगा झारखण्ड का प्रतिनिधिमंडल

69 वें CPA सम्मेलन में हिस्सा लेगा झारखण्ड का प्रतिनिधिमंडल

July 14, 2026
झारखंड में परिवहन व्यवस्था ठप: सितंबर 2024 से बंद हैं वाहनों के रोड परमिट, ईएमआई के बोझ तले दबे वाहन मालिक

झारखंड में परिवहन व्यवस्था ठप: सितंबर 2024 से बंद हैं वाहनों के रोड परमिट, ईएमआई के बोझ तले दबे वाहन मालिक

July 14, 2026
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: BLO और सुपरवाइजरों को मिलेगा ₹6,000 का अतिरिक्त मानदेय

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: BLO और सुपरवाइजरों को मिलेगा ₹6,000 का अतिरिक्त मानदेय

July 14, 2026
झारखंड मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: BLO-BLA 2 की बैठक में ASD सूची पर मंथन, 22 जुलाई को होगा अंतिम निर्णय

झारखंड मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: BLO-BLA 2 की बैठक में ASD सूची पर मंथन, 22 जुलाई को होगा अंतिम निर्णय

July 14, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.