Tuesday, September 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » अतिक्रमण न हटाने पर सरयू ने लिखा विधानसभाध्यक्ष को पत्र !

अतिक्रमण न हटाने पर सरयू ने लिखा विधानसभाध्यक्ष को पत्र !

सरयू राय का गंभीर आरोप, अतिक्रमणकारियों से मिला हुआ है धनबाद जिला प्रशासन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
12 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
अतिक्रमण न हटाने पर सरयू ने लिखा विधानसभाध्यक्ष को पत्र !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

झारखंड BJP का कांग्रेस-JMM पर हमला: प्रतुल शाहदेव बोले – ईसाई रैली में बेनकाब हुआ गठबंधन

संथाल परगना में जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को पत्र लिख उठाई डिटेंशन सेंटर की मांग

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र लिख कर धनबाद के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और बाघमारा के अंचल अधिकारी के खिलाफ सदन की अवमानना एवं सभा-सदस्य के विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई आरंभ करने के संबंध में आग्रह किया है।
विधानसभाध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि षष्ठ्म झारखण्ड विधानसभा के तृतीय (मानसून) पूरक सत्र में दिनांक 28 अगस्त 2025 को उनके गैर सरकारी संकल्प के उत्तर में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने सदन के समक्ष अंचल कार्यालय, बाघमारा के पत्रांक 1158, दिनांक 22 अगस्त 2025 का उद्धहरण देते हुए कहा था कि उपायुक्त धनबाद के प्रतिवेदन के अनुसार ‘‘मौजा-दरिदा, मौजा नं.- 120, खाता सं.- 271 की भूमि पर चाहरदिवारी कर अतिक्रमण किये गये भूमि से संबंधी मामले में अतिक्रमण वाद सं.-7/ 2024-25 दायर कर अभिलेख संधारित करते हुए अतिक्रमण की गयी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु आदेश पारित किया गया है।
सरयू राय के अनुसार, मंत्री ने सदन को बताया था कि अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु दिनांक 08 सितंबर 2025 की तिथि निर्धारित की गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद से मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल-महिला बल सहित (सशस्त्र एवं लाठी पार्टी) की प्रतिनियुक्ति करने हेतु अनुरोध किया गया था। निर्धारित तिथि को प्रश्नगत भूमि को अतिक्रमण मुक्त करते हुए प्रतिवेदन अंतिम रूप से समर्पित कर दिया जाएगा।
सरय़ू राय ने पत्र में लिखा है कि अभी तक अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए न तो सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई और न ही अतिक्रमण हटाया गया है। यह विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन का उपर्युक्त विषयक अधिकारियों द्वारा उल्लंघन है और प्रश्न उठाने वाले सदस्य तथा सभा के विशेषाधिकार का हनन एवं सभा की अवमानना है।
सरयू राय ने पत्र में लिखा कि इसके पूर्व उन्होंने पंचम विधानसभा के मानसून सत्र में दिनांक 02 अगस्त 2024 को अल्पसूचित प्रश्न संख्या अ.सू.-05 द्वारा यह विषय सदन में उठाया था। इसके उत्तर में सरकार ने माना था कि उक्त स्थल में अतिक्रमण हुआ है। यह भी माना गया था कि ऊँची चाहरदीवारी से घेरकर दबंगों द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों, जिनमें अनुसूचित जनजाति तथा अल्पसंख्यक रैयतों और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और गैर-आबाद प्लॉट संख्या 1837, 1838, 1852, 1853 एवं 582 पर ईंट एवं सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई है। धनबाद के उपायुक्त के प्रतिवेदन के अनुसार प्रसंगाधीन मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि तदुपरांत दिनांक 07 मार्च 2025 को उन्होंने षष्ठ्म झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र में अल्पसूचित प्रश्न संख्या अ.सू.-36 द्वारा सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। इस पर सरकार ने उनके प्रश्न का स्वीकारात्मक उत्तर दिया और सदन को बताया कि उक्त अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला स्तर से अतिक्रमण वाद संख्या- 07/2024-25, दिनांक 06 मार्च 2025 प्रारंभ करते हुए नोटिस निर्गत कर अतिक्रमण हटा देने की कार्रवाई आरंभ कर दिया गया है। इसके बाद प्रसंगाधीन मामले में उनके गैर सरकारी संकल्प की सूचना के उत्तर में दिनांक 28अगस्त 2025 को सरकार ने उत्तर दिया कि दिनांक 08सितंबर 2025 को अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। इसके लिए अंचल कार्यालय, बाघमारा के पत्रांक 1158, दिनांक 22अगस्त 2025 द्वारा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु दिनांक 08सितंबर 2025 की तिथि निर्धारित कर दी गई है और इसके लिए मजिस्टेªट तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद से अनुरोध किया गया है।
सरयू राय के अनुसार, दिनांक 08 सितंबर 2025 को प्रश्नगत भूमि से अतिक्रमण मुक्त करते हुए यह प्रतिवेदन अंतिम रूप से समर्पित कर दिया जाएगा परंतु दिनांक 08 सितंबर 2025 को अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई अंचल अधिकारी, बाघमारा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद तथा धनबाद पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की गई
सरयू राय ने आरोप लगाया कि इस मामले में धनबाद प्रशासन की आरोपी अतिक्रमणकारी के साथ मिलीभगत है और जिला प्रशासन जानबूझकर अतिक्रमण नहीं हटा रहा है। सरकार द्वारा इस मामले में सदन में दिये गए उत्तर से स्पष्ट है कि धनबाद जिला के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और बाघमारा अंचल अधिकारी ने विधानसभा की अवमानना की है और सदस्य एवं सभा के विशेषाधिकार का हनन किया है। अतः उपायुक्त धनबाद, अनुमंडल अधिकारी, धनबाद एवं अंचल अधिकारी, बाघमारा के विरूद्ध सदन की अवमानना और सदस्य एवं सभा के विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई आरंभ करने की अनुमति दें।

Tags: #Saryu wrote #letter to the Speaker# for not removing# the encroachment .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

by firstreport desk2
1 day ago
0

राहुल गांधी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश: केशव महतो कमलेश ! रांची : लोकसभा में विपक्ष...

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल को...

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

by firstreport desk2
1 day ago
0

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69 वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार: 'कम खर्च, समुचित इलाज...

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 व H3N2) को लेकर अलर्ट: अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड, हेल्पलाइन 104 जारी ! रांची...

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

by firstreport desk2
2 days ago
0

JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे गंभीर सवाल, वर्षों से कटौती के बावजूद निकासी बंद: अजय राय ने CMD...

बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस और मिशनरी पर हमला,झारखंड में आदिवासियों के साथ हुआ छल, बदलती डेमोग्राफी पर सरकार चुप !

बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस और मिशनरी पर हमला,झारखंड में आदिवासियों के साथ हुआ छल, बदलती डेमोग्राफी पर सरकार चुप !

by firstreport desk2
2 days ago
0

कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ हमेशा किया छल, मिशनरियों ने निभाई सहयोगी की भूमिका: बाबूलाल मरांडी ! रांची: झारखंड विधानसभा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    192 shares
    Share 77 Tweet 48
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    184 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

September 1, 2026
बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

September 1, 2026
डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

September 1, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक  भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

September 1, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.