रांची : बढ़ती सर्दी को देखते हुए रांची नगर निगम ने राज्य सरकार की पहल पर बेघर लोगों के लिए एक अस्थायी आश्रय गृह शुरू किया है। यह शेल्टर शेड शहर के मुख्य मार्ग पर फिरायलाल के समीप बनाया गया है। जिसमें 50 बेड की क्षमता है। 30 बेड पुरुष और 20 बेड महिलाओं के लिए है। इस आश्रय गृह का उद्घाटन सोमवार को न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा, झालसा के सचिव रवि कुमार भास्कर और निगम के प्रशासक सुशांत गौरव द्वारा किया गया। इसके साथ ही बेघर लोगों के बीच कंबल भी वितरित किए गए।
प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि नगर निगम पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है ताकि इस ठंड में कोई भी खुले में न सोने पाए। इस आश्रय गृह में उपलब्ध सुविधाओं में आरामदायक बिस्तर, कंबल, तकिया, साफ चादर, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, मच्छर रोधी व्यवस्था, CCTV निगरानी और पंजीकरण काउंटर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुरक्षित व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
AIOS Mid-Term Conference 2026 Ranchi: रांची में राष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन का भव्य आगाज | Health News Jharkhand
'नॉलेज हब' बनता रांची: देश के मानचित्र पर अब रिसर्च और उच्च शिक्षा का सिरमौर - डॉ. इरफ़ान अंसारी रांची...












