Home » धनबाद में कोयला चोरी पर बड़ी कार्रवाई: CISF के असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अधिकारी सस्पेंड
कोयला चोरी पर बड़ा एक्शन: धनबाद BCCL में तैनात CISF के असिस्टेंट कमांडेंट और 3 इंस्पेक्टर निलंबित !
बोकारो / धनबाद: झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ एक बहुत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की बीसीसीएल (BCCL) धनबाद इकाई में कार्यरत एक सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant) समेत कुल तीन इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।
निलंबन की वजह: इन अधिकारियों पर अपने क्षेत्र में हो रही कोयला चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में गंभीर लापरवाही और शिथिलता बरतने का आरोप है।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
CISF मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम निम्नलिखित हैं:
एलआर अरुण जय सिंह (सहायक कमांडेंट)
चंद्रभूषण सहगल (इंस्पेक्टर)
एमडी सोहेल (इंस्पेक्टर)
पारस यादव (इंस्पेक्टर)
क्यों हुई यह कार्रवाई ?
सूत्रों के मुताबिक, धनबाद के बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited) इलाकों से लगातार कोयला चोरी की शिकायतें आला अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। सुरक्षा का जिम्मा संभालने के बावजूद इन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच के बाद यह सख्त कदम उठाया है। इस कार्रवाई से कोयलांचल के सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।