Sunday, November 22, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

   

Home » झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !

झारखण्ड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संदेश, सर्वश्रेष्ठ विधायक निरल पूर्ति को दी बधाई .

firstreport desk2 by firstreport desk2
33 minutes ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां !

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका का विमोचन !

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर रवींद्रनाथ महतो का संदेश – संघर्ष, बलिदान और लोकतंत्र की गरिमा को नमन !

देवघर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सुनवाई रिकॉर्ड जांचे, 30 नवंबर तक कमियां दूर करने का निर्देश !

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: मतभेद मनभेद में न बदलें, जनता के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव— राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

रांची: झारखण्ड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने सभी माननीय सदस्यों से सदन की कार्यवाही में नियमित रूप से उपस्थित रहने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय और सार्थक भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उठने वाले प्रश्नों में जनता की समस्याएँ, अपेक्षाएँ और आकांक्षाएँ प्रतिबिंबित होती हैं। इसलिए सदस्यों की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का वह महत्वपूर्ण मंदिर है, जहाँ जनता की आकांक्षाएँ विचारों का रूप लेती हैं और सार्थक विमर्श के माध्यम से जनकल्याण की नीतियाँ एवं कानून बनते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच स्वस्थ संवाद एवं रचनात्मक विमर्श लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। राजनीतिक जीवन में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन वे मनभेद में नहीं बदलने चाहिए। सदन की मर्यादा और संसदीय परंपराओं का सम्मान करना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उनके अनुसार, विधानसभा की सार्थकता केवल पारित विधेयकों से नहीं, बल्कि राज्य की जनता के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से तय होती है।

राज्य गठन के संघर्ष और ऐतिहासिक यात्रा का स्मरण

माननीय राज्यपाल ने इस अवसर पर विधानसभा के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, अधिकारियों, कर्मियों तथा प्रदेश की जनता को स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगाँठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड का गठन लंबे संघर्ष, जनआकांक्षाओं और असंख्य लोगों के त्याग एवं प्रयासों का परिणाम है। 15 नवंबर, 2000 को अलग राज्य के रूप में झारखण्ड राज्य का उदय हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली तत्कालीन केंद्र सरकार ने इस ऐतिहासिक जनआकांक्षा को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उस समय केंद्र सरकार में मंत्री एवं लोकसभा सांसद के रूप में उन्हें राज्य गठन की ऐतिहासिक प्रक्रिया का साक्षी बनने का अवसर मिला।

संसाधनों के संतुलित उपयोग और ‘विकसित भारत@2047’ का लक्ष्य

राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड की पहचान इसकी प्राकृतिक संपदा, जनजातीय विरासत, सांस्कृतिक विविधता और मेहनतकश जनता में निहित है। खनिज एवं वन संपदा, कृषि, पर्यटन, उद्योग और युवा मानव संसाधन राज्य की बड़ी ताकत हैं। इन संसाधनों का संतुलित, पारदर्शी और दूरदर्शी उपयोग करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का विस्तार करना आवश्यक है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को साकार करने में झारखण्ड जैसे प्राकृतिक संसाधनों और युवा शक्ति से समृद्ध राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्यपाल के शब्दों में, विकास का वास्तविक अर्थ यह है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, युवाओं को रोजगार के अवसर, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिले।

जनता का विश्वास सबसे बड़ा पद, सर्वश्रेष्ठ विधायक को बधाई

अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि वे आठ बार बरेली से लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने को सदैव प्राथमिकता दी तथा हमेशा यह प्रयास किया कि उनसे मिलने आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात रख सके। उन्होंने कहा कि उनकी जीवनशैली एवं कार्यशैली में आज भी यही भावना बनी हुई है। लोकतंत्र में सबसे बड़ा पद जनता का विश्वास है और जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी उपलब्धि उस विश्वास पर खरा उतरना है।

समारोह के दौरान राज्यपाल ने झारखण्ड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित श्री निरल पूर्ति जी को भी बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान अन्य सदस्यों को भी सदन की गरिमा बनाए रखने और जनहित के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। अंत में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए स्वस्थ संवाद एवं रचनात्मक सहयोग के साथ झारखण्ड को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे ले जाने का आह्वान किया।

Tags: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवसझारखंड समाचारझारखण्ड राज्य गठननिरल पूर्तिरांची न्यूज़विकसित भारत 2047विधानसभा कार्यवाहीसंतोष कुमार गंगवारसर्वश्रेष्ठ विधायकसंसदीय परंपरा
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

एनएचए रिपोर्ट से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: जेब से खर्च 58.7%, मृत्युंजय शर्मा का हमला !

एनएचए रिपोर्ट से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: जेब से खर्च 58.7%, मृत्युंजय शर्मा का हमला !

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एनएचए रिपोर्ट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, मृत्युंजय शर्मा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना...

विश्व बाल दिवस पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, बाल अधिकारों पर चर्चा !

विश्व बाल दिवस पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, बाल अधिकारों पर चर्चा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

समाचार लेख: विश्व बाल दिवस पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संवाद ! रांची : विश्व...

झारखंड विधानसभा: चयन समिति की बैठक में लगी मुहर, 6 विधानसभा कर्मियों को मिलेगा स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार !

झारखंड विधानसभा: चयन समिति की बैठक में लगी मुहर, 6 विधानसभा कर्मियों को मिलेगा स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक...

झारखंड सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक: 26 कैदियों की रिहाई को मंजूरी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दिए काउंसलिंग के निर्देश !

झारखंड सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक: 26 कैदियों की रिहाई को मंजूरी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दिए काउंसलिंग के निर्देश !

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक: 26 कैदियों की रिहाई को मंजूरी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दिए काउंसलिंग के निर्देश...

झरिया में विस्थापित मतदाताओं के सत्यापन का निरीक्षण, लापरवाही पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सख्त: के. रवि कुमार !

झरिया में विस्थापित मतदाताओं के सत्यापन का निरीक्षण, लापरवाही पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सख्त: के. रवि कुमार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

झरिया में विस्थापित मतदाताओं के सत्यापन का निरीक्षण, लापरवाही पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सख्त: के. रवि कुमार ! झरिया (धनबाद),...

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: मझगांव के JMM विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान, 22 नवंबर को होगा समारोह !

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: मझगांव के JMM विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान, 22 नवंबर को होगा समारोह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा के आगामी स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मझगांव विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    300 shares
    Share 120 Tweet 75
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    279 shares
    Share 112 Tweet 70
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    298 shares
    Share 119 Tweet 75
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    261 shares
    Share 104 Tweet 65

अभी अभी

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां !

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां !

November 22, 2026
झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका का विमोचन !

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका का विमोचन !

November 22, 2026
झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !

November 22, 2026
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर रवींद्रनाथ महतो का संदेश – संघर्ष, बलिदान और लोकतंत्र की गरिमा को नमन !

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर रवींद्रनाथ महतो का संदेश – संघर्ष, बलिदान और लोकतंत्र की गरिमा को नमन !

November 22, 2026
देवघर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सुनवाई रिकॉर्ड जांचे, 30 नवंबर तक कमियां दूर करने का निर्देश !

देवघर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सुनवाई रिकॉर्ड जांचे, 30 नवंबर तक कमियां दूर करने का निर्देश !

November 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.