गोवा : में हुए दर्दनाक क्लब हादसे में झारखंड के तीन युवकों की मौत के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड की श्रम मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तत्काल मृतकों के परिजनों से संपर्क कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी और शवों को जल्द से जल्द झारखंड लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
मंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने गोवा प्रशासन से समन्वय स्थापित किया है। विभाग ने जानकारी दी है कि सभी तीनों मृतकों के शव आज सुबह लगभग 9 बजे तक हवाई मार्ग से रांची पहुंच जाएंगे।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, यह घटना बेहद दुखद और दिल दहलाने वाली है। परिजनों से बात कर उन्हें हर संभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिया गया है।
सरकार लगातार गोवा प्रशासन के संपर्क में है और झारखंड लाने की पूरी प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है।
जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”
📰 ब्रेकिंग: जंतर-मंतर लाठीचार्ज और छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा– "स्थिति गंभीर, लेकिन धैर्य से...













