हजारीबाग(इचाक) : इन दिनों महुवरी गाँव में हाथियों के आतंक से गाँव वासी परेशान हो गए है . हाथियों के झुण्ड ने इचाक प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय में घुस कर रखे अनाज, करीब साढ़े तीन क्विंटल चावल, 30 केजी दाल तथा आलू खा गए. गाँव के एक निवासी बिशु मांझी का मिट्टी के घर को नष्ट कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने गाँव वासियों के खेत भी नष्ट कर दिए, जिसमें बिजली सिंह के मकई तथा धान की फसले थी. घटना की सुचना मिलते ही मौके पर हाथी भागने वाली टीम पहुँच कर मशाल, पटाखों आदि का सहारा लेकर उन्हें भगाने की कोशिश की जिसके बाद हाथियों का सारा झुण्ड मंडपा फफुंदी जंगल में चला गया. जिसके बाद गाँव वालों को थोड़ी राहत मिली और उन्होंने चैन की सांस ली.
रांची के हरमू चौक पर लगा ‘विकसित भारत संकल्प’ का प्रतीक भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा
रांची: हरमू चौक पर भाजपा ने लगाया 'विकसित भारत संकल्प' का प्रतीक, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल का...











