पैसों की कमी से नहीं रुकेगी धड़कन: झारखंड सरकार ने 25 मासूमों को मुफ्त इलाज के लिए भेजा कोच्चि
रांची : झारखंड में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगी है। जन्मजात हृदय रोग और दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 25 बच्चों के दूसरे बैच को अत्याधुनिक चिकित्सा एवं जटिल सर्जरी के लिए केरल स्थित कोच्चि के अमृता अस्पताल रवाना किया गया।













