Saturday, November 7, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के आमों की मिठास अब सात समंदर पार, लंदन भेजी गई आम्रपाली की पहली खेप

झारखंड के आमों की मिठास अब सात समंदर पार, लंदन भेजी गई आम्रपाली की पहली खेप

सीएम हेमंत सोरेन की 'बिरसा हरित ग्राम योजना' ने रचा इतिहास; सिमडेगा की महिला किसानों की मेहनत वैश्विक मंच पर चमकी, रिलायंस मार्ट और यूरोप का भी मिला बाजार।

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के आमों की मिठास अब सात समंदर पार, लंदन भेजी गई आम्रपाली की पहली खेप
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

झारखण्ड के सुदूरवर्ती जिले सिमडेगा ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की दूरगामी सोच और विजन का नतीजा है कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उपजे उच्च गुणवत्ता वाले आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के लिए रवाना कर दी गई है।

कोरोना काल की आपदा को बदला अवसर में

यह ऐतिहासिक सफलता उस नीति की परिणति है, जिसकी नींव कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में मुख्यमंत्री द्वारा रखी गई थी। जब गांवों में रोजगार का संकट था, तब ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फलदार बागवानी से जोड़ने वाली बिरसा हरित ग्राम योजना (BHGY) की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक सिर्फ सिमडेगा जिले के 12,000 से अधिक किसानों ने लगभग 10,500 एकड़ भूमि पर मुख्य रूप से आम्रपाली, मल्लिका और लंगड़ा आम की बागवानी की। आज उसी सामूहिक मेहनत का मीठा फल वैश्विक बाजार के रूप में सामने आया है। विगत वर्ष सिमडेगा में आम का बंपर उत्पादन हुआ था, लेकिन मार्केट लिंकेज की कमी के कारण किसान स्थानीय बाजार में औने-पौने दाम पर आम बेचने को मजबूर थे। इस वर्ष जिला प्रशासन ने लगातार ‘बायर्स-सेलर्स मीट’ आयोजित कर इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला। कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के तकनीकी सहयोग से सिमडेगा के आमों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया। निर्यात के लिए जरूरी ‘फायटोसैनिटरी स्टैंडर्ड्स’ को पूरा करने के लिए महिला किसानों को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई।

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

सिमडेगा जिले में वर्तमान में 7,500 सखी मंडल सक्रिय हैं, जिनसे 93,000 महिलाएँ जुड़ी हुई हैं। आम बागवानी से जुड़ी इन महिलाओं को जिला प्रशासन ने व्यापार की नई दिशा दी है। प्रारंभिक तौर पर 6 FPOs के 300 किसान इस एक्सपोर्ट चेन से जुड़े हैं। इस पहली अंतर्राष्ट्रीय खेप (1.32 टन) के लिए सिमडेगा सदर प्रखंड की ‘महिला जागृति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ तथा बानो प्रखंड की ‘बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ ने मुख्य भूमिका निभाई।

81 टन का बड़ा लक्ष्य, अब यूरोप और रिलायंस मार्ट की बारी

अकेले सिमडेगा ने इस सीजन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में कुल 81 टन आम विक्रय का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसी हफ्ते आम की एक और खेप यूके (UK) के लिए और दूसरी खेप यूरोप के लिए भेजी जाएगी। इसके साथ ही घरेलू कॉर्पोरेट बाजार को मजबूत करने के लिए ‘रिलायंस मार्ट’ के साथ भी सफल लिंकेज स्थापित किया गया है। आने वाले दिनों में जिले से रागी और इमली के निर्यात की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

2.15 लाख ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

सिमडेगा की इस सफलता के पीछे बिरसा हरित ग्राम योजना का राज्यव्यापी नेटवर्क है, जिसने पूरे झारखण्ड के ग्रामीण परिदृश्य को बदल दिया है। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत अब तक राज्य का 1.86 लाख एकड़ का एक बड़ा हिस्सा बागवानी वृक्षारोपण के दायरे में आ चुका है, जिससे 2.15 लाख ग्रामीण परिवारों को सीधे तौर पर स्थायी आजीविका और रोजगार मिला है। योजना की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 तक किए गए वृक्षारोपण में से 52,000 एकड़ क्षेत्र अब पूरी तरह फल हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो चुका है। प्रशासन का अनुमान है कि इस हार्वेस्ट-रेडी एरिया से इस बार 50,000 मीट्रिक टन का बंपर न्यूनतम फल उत्पादन होगा, जो आने वाले दिनों में झारखण्ड को फलों के निर्यात का एक बड़ा हब बनाने की राह तैयार कर रहा है।

Tags: आम्रपाली आम लंदनझारखंड कृषि निर्यातझारखंड बिज़नेस न्यूज़ 2026बिरसा हरित ग्राम योजनामहिला जागृति एफपीओरांची समाचारसिमडेगा आम निर्यातहेमंत सोरेन योजना
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

by firstreport desk2
1 day ago
0

भाजपा झारखंड ने की राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े की तैयारी, रांची में हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला ! रांची...

SIR पर झूठ फैलाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहा विपक्ष: डॉ. सुकांत मजूमदार का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला !

SIR पर झूठ फैलाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहा विपक्ष: डॉ. सुकांत मजूमदार का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला !

by firstreport desk2
2 days ago
0

SIR पर झूठ और भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहा विपक्ष: डॉ. सुकांत मजूमदार ! रांची: केंद्रीय शिक्षा राज्य...

धँसनिया–आमशहरी सड़क का शिलान्यास, PMGSY योजना से ग्रामीणों को मिलेगी सड़क की सौगात !

धँसनिया–आमशहरी सड़क का शिलान्यास, PMGSY योजना से ग्रामीणों को मिलेगी सड़क की सौगात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

नाला (जामताड़ा):क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया...

सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश !

सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश !

by firstreport desk2
2 days ago
0

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं से समाज के वंचित वर्ग को...

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ अहम...

झारखंड में SIR सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

झारखंड में SIR सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड में SIR की सुनवाई अवधि 30 दिनों तक बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    279 shares
    Share 112 Tweet 70
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    259 shares
    Share 104 Tweet 65
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    246 shares
    Share 98 Tweet 62
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    83 shares
    Share 33 Tweet 21
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    282 shares
    Share 113 Tweet 71

अभी अभी

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

November 7, 2026
इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

November 6, 2026
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

November 6, 2026
झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

November 6, 2026
भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

November 6, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.