Home » JPSC Exam Cancelled: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, 14वीं JPSC PT और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द, अन्य की होगी जांच
14 वीं JPSC PT और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द: विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 11वीं-13वीं JPSC समेत कई परीक्षाओं की होगी जांच !
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला सुनाया है। विधानसभा में बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने 14वीं JPSC की PT परीक्षा और वर्ष 2023 व 2025 में आयोजित JPSC बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने की आधिकारिक घोषणा की।
छात्रों के लंबे विरोध और पारदर्शिता की मांग को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्व में आयोजित कई अन्य भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने का आदेश भी जारी किया है।
किन-किन परीक्षाओं पर हुआ फैसला ?
14वीं JPSC PT परीक्षारद्द (Cancelled)
JPSC बैकलॉग परीक्षा (2023 और 2025)रद्द (Cancelled)
11वीं से 13वीं JPSC परीक्षाएंउच्चस्तरीय जांच (Under Investigation)
FRO (Forest Range Officer)उच्चस्तरीय जांच (Under Investigation)
ACF (Assistant Conservator of Forests)उच्चस्तरीय जांच (Under Investigation)
APP (Assistant Public Prosecutor)उच्चस्तरीय जांच (Under Investigation)
TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएंगहन जांच के आदेश (Complete Probe)
मुख्यमंत्री का संदेश:
“युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और छात्रों को न्याय मिलेगा।”
फैसले के प्रमुख बिंदु
पारदर्शिता पर जोर: सरकार का लक्ष्य राज्य की भर्ती प्रक्रियाओं से किसी भी प्रकार की धांधली या संदेह को समाप्त करना है।
एजेंसी पर शिकंजा: परीक्षाओं का आयोजन कराने वाली एजेंसी TDPL की कार्यशैली और उसके द्वारा ली गई सभी परीक्षाओं को जांच के दायरे में लाया गया है।
छात्रों को राहत: लगातार आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।