महागामा इंटरमीडिएट कॉलेज शासी निकाय की बैठक संपन्न, शैक्षणिक सुधार और कर्मचारियों के हित में लिए गए कई फैसले !
महागामा। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में इंटरमीडिएट महाविद्यालय, महागामा की शासी निकाय की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संस्थान के सुचारू संचालन, शैक्षणिक स्तर में सुधार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े कई अहम नीतिगत विषयों पर चर्चा की गई।













