रांची :’झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के द्वारा आज पदयात्रा संपन्न करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। आज बूटी मोड़ से प्रारंभ कर विधानसभा मैदान तक छात्र पहुंचे। पूर्व निर्धारित रूट में शहिद महापुरुषों को माल्यार्पण करते हुए एवं झारखंड सरकार होश में आओ… छात्र एकता जिंदाबाद… जय झारखंड… के नारो साथ गूंजते हुए पदयात्री विधानसभा मैदान तक पहुंचे। प्रशासनिक सामंजस्य के बाद भी ट्रैफिक यातायात में थोड़ी कठिनाई देखने को मिली। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार को राज्य की युवाओं के प्रति गंभीरता होनी चाहिए। छात्रों के लिए छात्रवृत्ति संजीवनी की तरह होती है।
वही संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो भी आंदोलनकारी व छात्रों के हौसला अफजाई करने के लिए धरना-स्थल पर पहुंचे। और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए खुब गरजे। पक्ष-विपक्ष के राजनीतिक षड्यंत्र का गंभीर शिकार राज्य के युवाओं के होने की बात कही।
आज के धरना प्रदर्शन के दौरान देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, फुलेश्वर बैठा,संजय महतो, अखलाख अंसारी, बेबी महतो, मनोज यादव आदि संगठन के पदाधिकारी व हजारों अभिभावक ,छात्र मौजूद रहे।
AIOS Mid-Term Conference 2026 Ranchi: रांची में राष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन का भव्य आगाज | Health News Jharkhand
'नॉलेज हब' बनता रांची: देश के मानचित्र पर अब रिसर्च और उच्च शिक्षा का सिरमौर - डॉ. इरफ़ान अंसारी रांची...












