पलामू : बारिश की वजह से हैदरनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत बरडंडा के मोकहर खुर्द गांव में कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत तथा एक महिला घायल हो गई । दो दिन बारिश होने के कारण मकान गिरा जिस कारण मकान में दब कर सुरेश राम की मृत्यु हो गई तथा उनकी पत्नी तेतरी देवी जख्मी हुई है। घटना आधी रात की है। सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान, बरडंडा पंचायत समिति पति रामचंद्र राम, समाज सेवी छविकान्त राम एंव अन्य लोग पहुंचे उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
राँची: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; दाखिल-खारिज में रोड़ा बनने पर रची गई थी साजिश !
राँची: राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में चर्चित अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का राँची पुलिस...












