रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के मंत्रीगण एवं विधायक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर व्यापक चर्चा की गई। राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय की मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में आगामी बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समन्वित रणनीति पर भी चर्चा की गई।
रांची जगन्नाथपुर रथयात्रा 2026: नेत्रदान के बाद प्रभु के खुले कपाट, आज मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान | Ranchi Jagannath Rath Yatra 2026
नेत्रदान के बाद श्रद्धालुओं को हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, आज मौसीबाड़ी के लिए निकलेगी भव्य रथयात्रा ! रांची: 15...












