Home » रांची में सिख समाज की बड़ी बैठक: ज्योति सिंह माथारू को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाने की उठी मांग |
सिख समाज की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अहम बैठक, ज्योति सिंह माथारू को आयोग का अध्यक्ष बनाने की उठी मांग !
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय कार्यालय में मंगलवार को राज्य भर के सिख समाज के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से आए सिख समाज के प्रबुद्ध जनों एवं गुरुद्वारा प्रबंधकों ने अपनी समस्याओं और हक-अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में आयोजक व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू ने अतिथियों का बुके भेंट कर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बच्चों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दें जोर: केशव महतो कमलेश
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री माथारू अल्पसंख्यकों, विशेषकर सिख समाज की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर और संवेदनशील रहते हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और राहत को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
केशव महतो कमलेश ने शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि सिख समाज अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाए, ताकि वे समाज और राज्य का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा, “सिख समाज एक ऐसा स्वाभिमानी समाज है जो अपने पुरुषार्थ और बलबूते पर खड़ा है, इसे किसी औपचारिक परिचय की जरूरत नहीं है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि सिख समाज की मांगों और समस्याओं को वह राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे और उनका त्वरित समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
कांग्रेस के सच्चे और समर्पित सिपाही हैं माथारू: सुबोध कांत सहाय
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि ज्योति सिंह माथारू लगातार राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर अल्पसंख्यकों की समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं। वे कांग्रेस पार्टी के पुराने, निष्ठावान और सच्चे सिपाही हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच खड़े रहते हैं।
हर कुर्बानी देने को तैयार, 24 घंटे सेवा में तत्पर: ज्योति सिंह माथारू
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू ने अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यकों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने और कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की सेवा के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।
ज्योति सिंह माथारू को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाने की उठी मांग
बैठक के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों और गुरुद्वारा प्रबंधकों ने सर्वसम्मति से ज्योति सिंह माथारू को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाने की पुरजोर मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहा है।
ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब: पूर्व महासचिव शैलेंद्र सिंह
गुरुद्वारा प्रबंधक प्रतिनिधि: साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशांत सिंह, गुरमुख सिंह मुखी, राजेंद्र सिंह चहल, अकाली दल के प्रधान रविंद्र सिंह, आनंद सलूजा, डी.एस. नरुला, हरपाल सिंह हीरे, सतपाल सिंह, हरचरण सिंह सिद्धू, बेरमो से गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह सेठी, परमजीत सिंह, ट्विंडर सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह चन्ना, रिंकू सिंह, तारा सिंह, हरमीत सिंह, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह पधरी, प्रताप सिंह, कुशल सलूजा, रोमन सिंह, संदीप सिंह, राजवंत सिंह मारवाह।
इसके अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों की गुरुद्वारा प्रबंध समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।
अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू की समीक्षा बैठक
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू द्वारा जिला स्तर पर अधिकारियों और समुदाय के साथ की गई बैठक की समीक्षा को दिखाता है, जो राज्य में अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर उनकी सक्रियता को प्रमाणित करता है।